हिमाचल में अरुण जेटली के सम्मान में 2 दिन का राजकीय शोक

Edited By Ekta, Updated: 25 Aug, 2019 02:24 PM

2 days state mourning in honor of arun jaitley in himachal

पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली के सम्मान में हिमाचल में 2 दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया है। प्रदेश सरकार द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार 25 और 26 अगस्त को राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा। सभी तरह के मनोरंजक कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं। मुख्यमंत्री...

शिमला: पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली के सम्मान में हिमाचल में 2 दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया है। प्रदेश सरकार द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार 25 और 26 अगस्त को राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा। सभी तरह के मनोरंजक कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अपने शोक संदेश में कहा कि अरुण जेटली ने विभिन्न पदों पर रहकर देश को अपनी सेवाएं दी।

केन्द्रीय मंत्री के रूप में उन्होंने कई महत्वपूर्ण विभागों को प्रभावी ढंग से संभाला। उनके वित्त मंत्री के कार्यकाल के दौरान देश में जीएसटी लागू हुआ और विमुद्रीकरण जैसे महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए थे। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हुए ईश्वर से शोक संतप्त परिवार को इस पुण्य क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की है।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!