शिमला में आमने-समाने भिड़ गईं 2 बसें, चालकों सहित 6 घायल

Edited By Vijay, Updated: 14 Jun, 2018 11:45 PM

2 buses collided in shimla 6 injured including driver

राजधानी के होटल होली-डे होम के नजदीक वीरवार देर शाम को 2 निजी बसों में टक्कर हुई, जिसमें आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए आई.जी.एम.सी. में भर्ती करवा दिया है।

शिमला (राक्टा): राजधानी के होटल होली-डे होम के नजदीक वीरवार देर शाम को 2 निजी बसों में टक्कर हुई, जिसमें आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए आई.जी.एम.सी. में भर्ती करवा दिया है। इनमें चालकों को भी चोटें आई हैं। घायलों में एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। फिलहाल घायलों का चिकित्सक द्वारा उपचार किया जा रहा है। हुआ यूं कि एक निजी बस ओल्ड बस स्टैंड की तरफ आ रही थी जबकि दूसरी बस ओल्ड बस स्टैंड से संजौली की तरफ जा रही थी लेकिन दोनों बसें होली-डे होम के नजदीक आपस में टकरा गईं।


चालक साइड के उड़ गए परखच्चे
बताया जा रहा है एक बस की तेज रफ्तार होने के कारण चालक साइड के परखच्चे उड़ गए, जिससे चालक बुरी तरह फंस गए। यहां पर गनीमत यह रही कि दोनों चालकों ने ब्रेक संभाल ली थी अन्यथा एक बहुत बड़ा हादसा हो सकता था। वहीं सूचना मिलते ही सदर थाने से पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया तथा घायलों को एंबुलैंस के माध्यम से आई.जी.एम.सी. पहुंचाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। इनमें किस चालक की गलती है। फिलहाल पुलिस मामले की कार्रवाई कर रही है।


हादसे के दौरान लगा जाम
जिस समय यह हादसा हुआ उस दौरान कई वाहनों के पहिए थमते हुए नजर आए। लोग अपनी-अपनी गाडिय़ों व बसों से उतरे और बचाव कार्य में जुटे। जैसे ही पुलिस मौके पर पहुंची तो जाम को बहाल कर दिया गया। ए.एस.पी. शिमला प्रवीर ठाकुर ने घटना की पुष्टि की है।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!