16 लाख उपभोक्ताओं को महंगाई से राहत, जानिए कितने % दालों के दामों में आई गिरावट

Edited By Punjab Kesari, Updated: 24 Nov, 2017 10:05 AM

16 lakh consumers get relief from inflation

हिमाचल के 16 लाख राशनकार्ड धारक उपभोक्ताओं को आसमान छू रही महंगाई से बड़ी राहत मिली है। उपभोक्ताओं को डिपुओं में मिलने वाली सस्ती दालों के दामों में 10 से लेकर 20 प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की गई है। इसके चलते अब दालों के दामों में 5 से लेकर 10 रुपए...

शिमला: हिमाचल के 16 लाख राशनकार्ड धारक उपभोक्ताओं को आसमान छू रही महंगाई से बड़ी राहत मिली है। उपभोक्ताओं को डिपुओं में मिलने वाली सस्ती दालों के दामों में 10 से लेकर 20 प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की गई है। इसके चलते अब दालों के दामों में 5 से लेकर 10 रुपए तक कमी आई है। लोगों को अब डिपुओं में दालों की खरीद के लिए जेब पर अधिक बोझ नहीं पड़ेगा। इसी माह डिपुओं में मिलने वाली दालें अब दिसम्बर माह में 5 से 10 रुपए तक कम दामों में मिलेंगी। 


7 दालों में से 5 दालों के दामों में आई गिरावट
डिपुओं में मिलनी वालीं 7 दालों में से 5 दालों के दामों में गिरावट आई है जिसमें काले मसर, राजमाह, उड़द, मलका व दाल चना शामिल हैं। इसके साथ ही अन्य 2 दालें जिनमें मूंग व काबुली चना की दालों में कोई बदलाव नहीं आया है। इसके साथ ही डिपुओं में लोगों को आगामी माह में सरसों का तेल 72 रुपए प्रति लीटर एवं रिफाइंड तेल 62 रुपए प्रति लीटर मिलेगा। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय स्तर पर बाजार में दालों के दामों में आई गिरावट के चलते डिपुओं में मिलने वाली दालों में भी गिरावट आई है। बाजार में भी दालों के दामों में 10 से लेकर 20 रुपए तक प्रति किलो तक गिरावट आई है। 


दालों के पुराने दाम                               दालों के नए दाम
काले मसर 30 रुपए प्रति किलो               अब 25 रुपए प्रति किलो
राजमाह 55 रुपए प्रति किलो                  अब 45 रुपए प्रति किलो
दाल उड़द 40 रुपए प्रति किलो अब          अब 35 रुपए प्रति किलो
दाल मलका पहले 40 रुपए प्रति किलो     अब 30 रुपए प्रति किलो
दाल चना पहले 50 रुपए प्रति किलो        अब 45 रुपए प्रति किलो 


राशन के लिए आज जारी होंगे सप्लाई ऑर्डर 
आगामी माह में राज्य के लोगों को डिपुओं में राशन लेने के लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा। चुनाव आयोग ने राज्य खाद्य एवं आपूॢत निगम को राशन के लिए सप्लाई ऑर्डर जारी करने की अनुमति प्रदान कर दी है। विभाग ने इसके लिए चुनाव आयोग से इसी माह अनुमति मांगी थी। राज्य में दिसम्बर माह के राशन के लिए शुक्रवार को सप्लाई ऑर्डर जारी किए जाएंगे। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!