कांगड़ा में 3 माह के बच्चे समेत 31 नए कोरोना संक्रमित

Edited By Vijay, Updated: 02 Jan, 2021 09:33 PM

131 new cases of corona in kangra

जिला कांगड़ा में शनिवार को कोरोना संक्रमित मरीजों के 31 नए मामले सामने आए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डा. गुरदर्शन गुप्ता ने बताया कि नलसूहा की 40 वर्षीय महिला, सुलह कस्बा की 48 वर्षीय महिला और 9 साल का बच्चा, दरंग का 17 साल का लड़का, 40 व...

धर्मशाला (तनुज): जिला कांगड़ा में शनिवार को कोरोना संक्रमित मरीजों के 31 नए मामले सामने आए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डा. गुरदर्शन गुप्ता ने बताया कि नलसूहा की 40 वर्षीय महिला, सुलह कस्बा की 48 वर्षीय महिला और 9 साल का बच्चा, दरंग का 17 साल का लड़का, 40 व 45 वर्षीय व्यक्ति, गमरुर के 35 वर्षीय व्यक्ति, भवारना के 66 वर्षीय व्यक्ति, धोरण पालमपुर के 45 वर्षीय व्यक्ति, नगरोटा बगवां के 47 वर्षीय व्यक्ति, एसबीआई शाखा फतेहपुर के 45 वर्षीय व्यक्ति, पुष्प विहार की 3 साल की बच्ची, गंगथ की 37 वर्षीय महिला, पाइसा तहसील देहरा के 37 वर्षीय व्यक्ति, हारबाग परागपुर की 41 वर्षीय महिला, बोदड़बल्ला के 32 व 34 वर्षीय व्यक्ति, डीआईजी नॉर्थ रेंज धर्मशाला का 10 साल का बच्चा, भटेड़ के 31 वर्षीय व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव आए हैं।

वहीं संधोल मंडी के 90 वर्षीय व्यक्ति, धौलाधार कालोनी लोअर बड़ोल धर्मशाला का 17 वर्षीय युवक, 52 वर्षीय महिला, 27 वर्षीय युवक, हरनेहर देहरा का 3 माह का बच्चा, अनूही का 19 वर्षीय युवक, 339 फील्ड अस्पताल के 25 वर्षीय युवक, चाटा बरुणा के 37 वर्षीय व्यक्ति, हरसर की 22 वर्षीय युवती, सरोत्री तहसील बड़ोह के 30 वर्षीय व्यक्ति, पठियार नगरोटा बगवां के 42 वर्षीय व्यक्ति और कछियारी कांगड़ा के 50 वर्षीय व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। सीएमओ ने बताया कि शनिवार को जिला में 87 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। जिला में अब तब कोरोना के 7816 मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें से 363 एक्टिव हैं जबकि 7266 कोरोना मरीज ठीक हो चुक हैं। वहीं 187 लोगों की कोरोना के चलते मौत हो गई है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!