रोहतांग में 15 वाहनों में फंसे 100 लोग सुरक्षित निकाले

Edited By Ekta, Updated: 08 Dec, 2018 10:49 AM

100 stranded people in rohtang in 15 vehicles

रोहतांग दर्रे में शुक्रवार को बर्फ में 15 वाहनों में 100 से अधिक लोग फंस गए, जिन्हें देर शाम साढ़े 7 बजे बी.आर.ओ. की मदद से सुरक्षित निकाल लिया गया। इससे पहले यहां लोगों के फंस जाने से प्रशासन के खूब हाथ-पांव फूले। फिर मनाली और लाहौल प्रशासन सहित...

मनाली (ब्यूरो): रोहतांग दर्रे में शुक्रवार को बर्फ में 15 वाहनों में 100 से अधिक लोग फंस गए, जिन्हें देर शाम साढ़े 7 बजे बी.आर.ओ. की मदद से सुरक्षित निकाल लिया गया। इससे पहले यहां लोगों के फंस जाने से प्रशासन के खूब हाथ-पांव फूले। फिर मनाली और लाहौल प्रशासन सहित लोगों ने बी.आर.ओ. पर रोहतांग बहाल करने का दवाब बनाया। देर शाम साढ़े 7 बजे बी.आर.ओ. ने मशीनरी रोहतांग भेजी और रोहतांग बहाली शुरू की। वीरवार को हुई बर्फबारी से रोहतांग दर्रा वाहनों के लिए बंद हो गया था, वहीं वीरबार शाम को रोहतांग दर्रे में फंसी पिकअप को निकालने के लिए रैस्क्यू टीम सुबह ही रोहतांग पहुंच गई थी। कम बर्फ देख दोपहर बाद लाहौल की ओर से 12 गाड़ियों में 80 से अधिक लोगों का काफिला मनाली की ओर निकल आया।

रोहतांग दर्रे में बर्फीला तूफान चलने से बर्फ सड़क पर आई

ग्रामफू के पास बर्फीले तूफान ने उनकी राह को रोक दिया। वाहन चालकों ने लोगों की मदद से मिलकर बेलचे से बर्फ हटाई और गाड़ियों को रोहतांग पहुंचा दिया। मनाली में जब लाहौल से गाड़ियों के आने की जानकारी मिली तो 3 वाहनों में 20 से अधिक लोग इधर से भी रोहतांग की ओर निकल गए। रोहतांग दर्रे में बर्फीला तूफान चलने से बर्फ सड़क में आ गई जिससे वाहनों का निकलना नामुमकिन हो गया। सभी के आग्रह पर बी.आर.ओ. ने अपनी मशीनरी रोहतांग भेजी और मार्ग को बहाल कर सभी वाहनों को सुरक्षित मनाली पहुंचाया। दर्रे के एक बार फिर बहाल हो जाने से लाहौल के लोगों को राहत मिली है। बचाव दल में तैनात बीर सिंह ने बताया कि शुक्रवार को कोकसर स्थित 94 आर.सी.सी. के जवानों ने रोहतांग के आर.डी. 51 तक अपनी बाऊंडरी तक सड़क से बर्फ हटाया। 

5 घंटे की मशक्कत के बाद दर्रे को सुरक्षित पार किया

लोगों की समस्या व प्रशासन के आग्रह पर बी.आर.ओ. ने मढ़ी में खड़ी जे.सी.बी. शाम के समय रोहतांग भेजी और सड़क मार्ग बहाल किया। इस बीच मनाली सेे लाहौल आने वाले यात्रियों ने चालकों की मदद से बर्फ के ढेर को हटाया और 5 घंटे की मशक्कत के बाद दर्रे को सुरक्षित पार किया। बचाव चौकी कोकसर के प्रभारी पवन ठाकुर ने बताया कि रोहतांग से राहनीनाला के मध्य बफीर्ली हवा चलने से कई जगह सड़क में बर्फ की दीवार बन गई है। रोहतांग दर्रा यातायात के लिए बहाल होने से घाटी से बाहर आने जाने वालों को राहत तो मिली, वहीं फिसलन भरी सड़क होने से वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। वाहन चालकों सहित लाहौल के लोगों ने रोहतांग दर्रा बहाल करने पर बी.आर.ओ. का आभार जताया। मनाली एस.डी.एम. रमन घरसंगी में बताया कि रोहतांग दर्रे में फंसे सभी लोगों को निकाल लिया गया है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि मौसम की परिस्थितियों को देख कर ही रोहतांग दर्रे को पार करें।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!