शादी का झांसा देकर युवती से दो साल तक रेप, विरोध करने पर आरोपी ने युवती को पीटा

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 06 May, 2026 09:34 PM

woman raped by friend on pretext of marriage

शादी का झांसा देकर एक युवती के साथ लंबे समय तक शारीरिक शोषण करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने न केवल पीड़िता का विश्वास तोड़ा, बल्कि विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मंगलवार को...

गुड़गांव, (ब्यूरो): शादी का झांसा देकर एक युवती के साथ लंबे समय तक शारीरिक शोषण करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने न केवल पीड़िता का विश्वास तोड़ा, बल्कि विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मंगलवार को सेक्टर-50 थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

सेक्टर-50 थाना इलाके में रहने वाली पीड़िता ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि गुरुग्राम के ही एक गांव के रहने वाले युवक के साथ उसकी जान-पहचान थी। आरोप है कि 30 जनवरी 2022 को युवक ने उसे शादी का झांसा दिया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता के अनुसार युवक शादी का वादा करके लगातार उसका यौन शोषण करता रहा। यह सिलसिला 30 जून 2024 तक चलता रहा। जब भी युवती ने शादी का दबाव बनाया, आरोपी टाल-मटोल करने लगा। आरोप है कि इस दौरान जब पीड़िता ने विरोध किया, तो आरोपी ने उसके साथ बुरी तरह मारपीट की और किसी को बताने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी। जांच अधिकारी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच के दौरान सामने आए साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!