Edited By Updated: 24 Sep, 2016 08:12 PM
स्थानीय पुलिस ने क्षेत्र के एक निकटवर्ती गांव में महिला से दुराचार के प्रयास में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
दौलतपुर चौक: स्थानीय पुलिस ने क्षेत्र के एक निकटवर्ती गांव में महिला से दुराचार के प्रयास में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार दौलतपुर क्षेत्र के नजदीकी गांव में एक महिला ने अपने ही गांव के एक व्यक्ति पर आरोप लगाया है कि शुक्रवार शाम को वह अपने खेतों से मक्की काटने के उपरांत अकेली घर आ रही थी कि उक्त आरोपी ने उसे मंदिर के पास जबरदस्ती पकड़ कर दुराचार की कोशिश की।
महिला ने पुलिस को दिए अपने बयान में कहा कि जब आरोपी व्यक्ति ने उसे पकडऩे की कोशिश की तो उसके शोर मचाने पर नजदीक काम कर रहे लोगों ने उसे आरोपी के चुंगल से बचाया जिसके उपरांत वह फरार हो गया। इस पर उस व्यक्ति ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी कि वह इस मामले की शिकायत पुलिस या पंचायत के पास न करे। डीएसपी जितेन्द्र चौधरी ने बताया कि महिला कि शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जिसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।