गाय को बचाते कार दुर्घटनाग्रस्त, 2 की मौत

Edited By Updated: 27 Sep, 2016 07:30 PM

bikaner highway cow car accident

राजस्थान गए प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी सदस्य राजेश ठाकुर के छोटे भाई सुरेन्द्र ठाकुर सड़क दुर्घटना में घायल हो गए।

गगरेट: राजस्थान गए प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी सदस्य राजेश ठाकुर के छोटे भाई सुरेन्द्र ठाकुर सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। इस दुर्घटना में उनके 2 साथियों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सुरेंद्र ठाकुर मार्बल खरीदने के लिए राजस्थान गए थे और बीकानेर के पास उनकी कार एक गाय को बचाते हुए दुर्घटनाग्रस्त हो गई। सुरेंद्र ठाकुर को उपचार के लिए जयपुर मैडीकल कालेज में भर्ती करवाया गया है लेकिन अभी तक उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।


मूलरूप से विकास खंड गगरेट के दियोली गांव के निवासी सुरेंद्र ठाकुर व्यापार के सिलसिले में कई साल पहले सपरिवार कंदरौड़ी (कांगड़ा) जा बसे थे, वहीं से वह अपने साथियों के साथ मार्बल की खरीद के लिए निजी कार से राजस्थान के लिए रवाना हुए थे। बताया जा रहा है कि बीकानेर के समीप हाईवे पर अचानक गाय आ गई और गाय को बचाते हुए कार अनियंत्रित होकर पलट गई और सड़क किनारे लगे एक पेड़ से जा टकराई।

इस दुर्घटना में पंजाब के गुरदासपुर निवासी अशोक पुत्र कृपाल सिंह व रविंद्र कुमार निवासी कंदरौड़ी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि सुरेंद्र ठाकुर गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी अति नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें जयपुर मैडीकल कालेज में भर्ती करवाया गया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!