मानसिक तौर पर परेशान व्यक्ति ने उठाया खौफनाक कदम

Edited By Updated: 27 Nov, 2015 06:42 PM

amb nehriyan man suicide

उपमंडल अम्ब के तहत नैहरियां के एक व्यक्ति ने सलोई स्थित जंगल में जाकर सल्फास निगलकर आत्महत्या कर ली। अम्ब पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

अम्ब: उपमंडल अम्ब के तहत नैहरियां के एक व्यक्ति ने सलोई स्थित जंगल में जाकर सल्फास निगलकर आत्महत्या कर ली। अम्ब पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह गांव नैहरियां के 45 वर्षीय व्यक्ति ने कलरूही-लौहारा लिंक रोड पर पड़ते सलोई के जंगल में जाकर सल्फास निगल ली। पता चलने पर उसे सिविल अस्पताल अम्ब पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टर ने उसे क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रैफर कर दिया लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

 

उक्त व्यक्ति मानसिक तौर पर परेशान था और उसका इलाज पठानकोट के एक अस्पताल में चल रहा था। शुक्रवार सुबह मृतक के भाई उसे अस्पताल ले जाने के लिए तैयार थे लेकिन वह घर से बाइक पर कहीं चला गया और घर से करीब 15 किलोमीटर की दूरी पर पड़ते जंगल में जहर निगल लिया। डीएसपी अम्ब जितेंद्र चौधरी का कहना है कि पुलिस ने इस मामले में फिलहाल सीआरपीसी की धारा 174 के तहत कार्रवाई कर मामला दर्ज किया है। पुलिस ने क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!