Edited By Updated: 11 Oct, 2015 09:57 AM
करसोग के ऐतिहासिक गांव पांगणा के स्वतंत्रता सेनानी संतराम महाजन पंचतत्व में विलीन हो गए हैं। वह काफी लंबे अरसे से बीमारी से जूझ रहे थे।
करसोग: करसोग के ऐतिहासिक गांव पांगणा के स्वतंत्रता सेनानी संतराम महाजन पंचतत्व में विलीन हो गए हैं। वह काफी लंबे अरसे से बीमारी से जूझ रहे थे। शनिवार सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। संतराम महाजन ने स्वतंत्रता संग्राम में अहम भूमिका निभाई है जिसके चलते उन्हें प्रशस्ति पत्र से भी सम्मानित किया जा चुका है। बतौर समाज सेवक अपनी पहचान कायम करने वाले 90 वर्षीय संतराम महाजन क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता रह चुके हैं।
करसोग हलके के सी.पी.एस. मनसा राम, कांग्रेस मंडल अध्यक्ष पृथी सिंह नेगी, मंडल कांग्रेस महासचिव खेम सिंह वर्मा, कैमिस्ट एंड ड्रगिस्ट यूनियन के प्रधान पंकज गुप्ता व मनोज गुप्ता सहित क्षेत्र के सभी कैमिस्टों ने उनके निधन पर शोक प्रकट किया। शनिवार को श्मशानघाट डयोड़ा में राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम दाह संस्कार किया गया। गार्ड आफ आनर देते हुए स्थानीय प्रशासन ने पुलिस की मौजूदगी में महाजन को अंतिम विदाई दी। अंतिम संस्कार के दौरान थाना प्रभारी करसोग सुनील कुमार व तहसीलदार जीवन सिंह नेगी सहित पंचायत प्रधान बसंत लाल तथा क्षेत्र की समस्त जनता श्मशानघाट में मौजूद रही।