अमित शाह BJP कार्यकर्त्ताओं को देंगे चुनावी टिप्स

Edited By Updated: 24 Oct, 2016 04:48 PM

amit shah bjp workers election tips

नूरपुर के जसूर स्थित आई.पी.एच. विश्रामगृह में मंडल भाजपा नूरपुर की 2 दिवसीय कार्यशाला का समापन भाजपा उपाध्यक्ष...

नूरपुर: नूरपुर के जसूर स्थित आई.पी.एच. विश्रामगृह में मंडल भाजपा नूरपुर की 2 दिवसीय कार्यशाला का समापन भाजपा उपाध्यक्ष राजीव भारद्वाज की अध्यक्षता में हुआ। प्रदेश उपाध्यक्ष ने उपस्थित पार्टी पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि अगले माह शाहपुर विधानसभा के चम्बी में होने वाले त्रिदेव सम्मेलन में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भाजपा कार्यकर्ताओं को चुनावी टिप्स देंगे तथा आने वाले विधानसभा चुनावों के लिए प्रदेश भाजपा में नई जान फूकेंगे। 


2 दिवसीय कार्यशाला के दौरान भाजपा द्वारा पाक अधिकृत कश्मीर में केंद्र सरकार के दिशा-निर्देश में भारतीय सेना द्वारा की गई सर्डिकल स्ट्राइक के लिए सराहना की गई। बैठक में जिला महामंत्री रणवीर सिंह ने कहा कि हिमाचल में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने हिमाचल को अनेक सौगातें प्रदान की हैं। 


इस अवसर पर प्रदेश भाजपा बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ कार्यसमिति के सदस्य तरसेम शर्मा, जिला भाजपा महामंत्री रणवीर सिंह निक्का, मंडल अध्यक्ष लेख राज, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य तरसेम शर्मा, किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष रमेश शर्मा, पंचायती राज के जिला संयोजक गुगली पठानिया, दलजीत पठानिया, मंडल सचिव राजेश काका, एस.सी. मोर्चा मंडल अध्यक्ष केवल सिंह, भाजयुमो के इंद्र सिंह, एस.टी. मोर्चा के दीनानाथ, महिला मोर्चा संगीता देवी, मंडल सचिव पिंकी देवी, राजिंद्र सिंह व पवन ठाकुर सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!