किसानों के कर्ज माफी पर क्या बोले कृषि मंत्री, जानने के लिए पढ़िए खबर

Edited By Punjab Kesari, Updated: 31 Jan, 2018 10:41 PM

what did agriculture minister say on debt forgiveness of farmers

जिला चम्बा के दौरे दौरान बुधवार को कृषि मंत्री राम लाल मार्कंडेय ने बनीखेत में पत्रकारों को संबोधित किया।

डल्हौजी: जिला चम्बा के दौरे दौरान बुधवार को कृषि मंत्री राम लाल मार्कंडेय ने बनीखेत में पत्रकारों को संबोधित किया। कृषि मंत्री ने कहा कि प्रदेश का किसान कृषि से मुंह मोड़ रहे हैं। लिहाजा प्रदेश सरकार किसानों को परंपरागत कृषि को छोड़ आधुनिक कृषि अपनाने के लिए प्रेरित करेगी। बंदरों व सुअरों से फसलों को बचाने के लिए खेतों में की जाने वाली फैंसिंग पर भी अनुदान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कृषि कार्यों में मशीनीकरण को बढ़ावा दिया जाएगा, वहीं सिंचाई के लिए उठाऊ पेयजल योजनाएं शुरू की जाएंगी और बिजली की बजाय योजनाओं को सोलर ऊर्जा के माध्यम से चलाया जाएगा। 

किसानों के लिए व्हाट्स एप ग्रुप व एक एप होगा शुरू
मंत्री ने कहा कि किसानों की कर्ज माफी की मांग सरकार के ध्यान में आई है जिसमें सरकार जल्द ही कोई निर्णय लेगी। उन्होंने कहा कि किसानों को लाभान्वित करने के लिए सरकार कई योजनाएं तैयार कर रही है। प्रदेश तथा जिला स्तर पर जल्द ही किसानों के लिए व्हाट्स एप ग्रुप व एक एप शुरू किया जाएगा, जिसके माध्यम से किसान घर बैठे ही कृषि ïिवशेषज्ञ व कृषि वैज्ञानिकों से आवश्यक जानकारी हासिल कर सकते हैं। डल्हौजी के आहला स्थित आलू उत्पादन केंद्र का भी जीर्णोद्धार करवाया जाएगा। 

प्रदेश भर में आयोजित किए जाएंगे किसान मेले 
उन्होंने कहा कि किसानों के लाभार्थ सरकार की कई योजनाएं हैं परंतु प्रचार-प्रसार की कमी के चलते किसान योजनाओं का लाभ नहीं उठा पाते। योजनाएं किसानों तक पहुंचे इसके लिए जल्द ही प्रदेश भर में किसान मेले आयोजित किए जाएंगे। इस अवसर पर विधायक जिला लाल, जिला भाजपा अध्यक्ष डी.एस. ठाकुर सहित भाजपा के कई वरिष्ठ एवं युवा कार्यकत्र्ता मौजूद रहे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!