Watch Video: New Year पर शिमला आने वाले सैलानियों को मिला बड़ा तोहफा

Edited By Updated: 11 Dec, 2016 03:30 PM

क्रिसमस और न्यू ईयर पर शिमला आने वाले सैलानियों को बड़ा तोहफा मिला है।

शिमला: क्रिसमस और न्यू ईयर पर शिमला आने वाले सैलानियों को बड़ा तोहफा मिला है। अब शिमला में लगने वाले ट्रैफिक जाम से सैलानियों को कुछ राहत मिलेगी। शहर में लिफ्ट के समीप बनी 350 गाड़ियों की नई बहुमंजिला पार्किंग वाहनों के लिए खोल दी गई है। शनिवार को इस पार्किंग का लोकार्पण मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने किया। 


वीरभद्र ने कहा कि इस पा‌र्किंग के बनने से शहर में आने वाले सैलानियों को अपनी गाड़ी पार्क करने की सुविधा मिलेगी। शिमला में अभी 10 हजार से भी कम वाहनों के लिए पार्किंग सुविधा है जबकि सैलानी यहां एक दिन में ही 5 हजार से ज्यादा गाड़ियों में पहुंचते हैं।


ये रहेगी पार्किंग की फीस
गाड़ी पार्क करने का समय             रेट (सर्विस टैक्स सहित )
0-2 घंटे                                      35 रुपए
4 घंटे                                         58 रुपए
8 घंटे तक                                   92 रुपए
12 घंटे तक                                115 रुपए
24 घंटे                                     173 रुपए

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!