किसानों की समस्याओं का ऐसे होगा निपटारा, कृषि मंत्री ने KVK को दिए निर्देश

Edited By Punjab Kesari, Updated: 25 Feb, 2018 06:22 PM

the problem of farmers will solved from whatsapp group

प्रदेश के किसानों को कृषि विभाग व्हाट्सएप ग्रुप से जोड़ रहा है। इस ग्रुप के माध्यम से किसानों को विभिन्न फसलों में लगने वाली बीमारियों के उपचार, स्प्रे शैड्यूल व रसायन इत्यादि डालने और सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।

शिमला: प्रदेश के किसानों को कृषि विभाग व्हाट्सएप ग्रुप से जोड़ रहा है। इस ग्रुप के माध्यम से किसानों को विभिन्न फसलों में लगने वाली बीमारियों के उपचार, स्प्रे शैड्यूल व रसायन इत्यादि डालने और सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। कृषि मंत्री डा. रामलाल मार्कंडेय ने कृषि विकास केंद्र (के.वी.के.) को जल्द किसानों को व्हाट्सएप ग्रुप से जोडऩे के निर्देश दिए हैं। प्रदेश में 8 कृषि विकास केंद्र चल रहे हैं। यह ग्रुप किसानों को ग्रुप में जोड़ेंगे और इन्हीं ग्रुप के माध्यम से कृषि विभाग के अधिकारी किसानों की समस्याओं का समाधान करेंगे। 

90 फीसदी लोग खेतीबाड़ी से जुड़े 
बता दें कि प्रदेश में 90 फीसदी लोग खेतीबाड़ी से जुड़े हैं। इनमें से ज्यादा किसान परिवार दूर-दराज के क्षेत्रों में रहते हैं। इस कारण किसानों की सरकार की योजनाओं की जानकारी नहीं मिल पाती। फसलों में बीमारी लगने की सूरत में उनकी उपज खेतों में ही तबाह हो जाती है। किसानों के पास अपनी फसल तबाह होते हुए देखने के अलावा दूसरा विकल्प नहीं रहता। इससे किसानों को भारी नुक्सान उठाना पड़ता है, लेकिन इस व्हाट्सएप ग्रुप के शुरू होने के बाद किसान अपने कोई भी सवाल इस ग्रुप में कृषि विशेषज्ञ से कर पाएंगे जो किसानों की समस्याओं का निपटारा करेंगे। इनके माध्यम से किसानों को उनके सवालों के जवाब और विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!