Edited By Updated: 24 Feb, 2017 03:43 PM
राजधानी स्थित कस्तूरबा गांधी राष्ट्रीय स्मारक निधि सर्वोदय बाल आश्रम रॉकवुड पेयजल समस्या से जूझ रहा ...
शिमला : राजधानी स्थित कस्तूरबा गांधी राष्ट्रीय स्मारक निधि सर्वोदय बाल आश्रम रॉकवुड पेयजल समस्या से जूझ रहा है। स्थिति यह है कि पेयजल आपूर्ति तो हो रही है, लेकिन नियमित रूप से नहीं। आश्रम प्रशासन के अनुसार आश्रम में बीते 4 दिन से पेयजल आपूर्ति नहीं हुई है। यह समस्या आज की नहीं, बल्कि बीते काफी समय से चल रही है। मौजूदा समय में बाल आश्रम में बच्चों सहित 45 से ज्यादा सदस्य रह रहे हैं। ऐसे में रोजाना पानी की काफी जरूरत रहती है।
पानी की समस्या से जूझ रहे लोग
इसके चलते आश्रम प्रशासन निजी टैंकरों में पानी ढोने को मजबूर हो गया है। आपको यहां बता दें कि इन दिनों आश्रम में लगभग 25 बच्चे रह रहे हैं। आश्रम प्रशासन की मानें तो आने वाले दिनों में बच्चों की संख्या में इजाफा होगा। मौजूदा समय में आश्रम में बिहार व नेपाली मूल के ज्यादातर बच्चे हैं। खस्ताहाल पार्क में खेलने को मजबूरकस्तूरबा बाल आश्रम के बच्चे खस्ताहाल पार्क में खेलने को मजबूर हैं। आलम यह है कि पार्क के अंदर की स्थित दयनीय है। वहां के झूले टूटे पड़े हैं। इसके अलावा एक झूले का ऊपरी हिस्सा टूटा पड़ा है। यदि इस झूले पर बच्चे खेलते हैं तो हादसा होना स्वाभाविक है।