हिमाचल को ड्रग भूमि बना डाला कांग्रेस ने : धूमल

Edited By Updated: 28 Feb, 2017 12:53 AM

sujanpur  himachal land  drug land  congress

माफिया राज हटाओ-हिमाचल बचाओ की भाजपा रैली सोमवार को सुजानपुर शहर के चिल्ड्रन पार्क में हुई। इस रैली में भाजपा विधायक रविंद्र सिंह रवि, नयनादेवी विस क्षेत्र के विधायक रणधीर शर्मा, नादौन के विधायक विजय अग्निहोत्री और सुजानपुर के विधायक नरेंद्र ठाकुर...

सुजानपुर : माफिया राज हटाओ-हिमाचल बचाओ की भाजपा रैली सोमवार को सुजानपुर शहर के चिल्ड्रन पार्क में हुई। इस रैली में भाजपा विधायक रविंद्र सिंह रवि, नयनादेवी विस क्षेत्र के विधायक रणधीर शर्मा, नादौन के विधायक विजय अग्निहोत्री और सुजानपुर के विधायक नरेंद्र ठाकुर के अलावा अनेक पदाधिकारी उपस्थित थे। रैली को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि प्रदेश में भू-माफिया, खनन माफिया व ड्रग माफिया पूरी तरह से फैल चुका है। उन्होंने कहा कि यदि यहां पर कोई टै्रक्टर, ट्रॉली या फिर टिप्पर रेत-बजरी के साथ पकड़ा जाता है तो उससे साढ़े 4 हजार रुपए जुर्माना लिया जाता है, जबकि ऊना जिला से रेत व बजरी के डंपर भरकर दिल्ली में 50-50 हजार में बेचे जा रहे हैं, उन पर कोई भी जुर्माना नहीं किया जा रहा है। हमीरपुर जिला में प्रदेश के बाहर से चरस आ रही है तो उसे पकडऩे के लिए प्रदेश की पुलिस व सी.आई.डी. क्या कर रही है। 

सुबाथू कैंट में आतंकवादी के पोस्टर लगे, कालाअंब में गोला-बारूद मिल रहा 
कुल्लू में आई.एस.आई.एस. के आतंकी पहुंच रहे हैं, इसके बारे में प्रशासन क्या कर रहा है। वे आतंकी हिमाचल में कहां से आ रहे हैं। सुबाथू कैंट में आतंकवादी के पोस्टर लगे, कालाअंब में गोला-बारूद मिल रहा है। देवभूमि हिमाचल को ड्रग माफिया का श्रेय कांग्रेस सरकार ने दिया। धूमल ने कहा कि वीरभूमि हमीरपुर में चरस बिक रही है, लेकिन सरकार और उसका प्रशासन क्या कर रहा है। उन्होंने कहा कि मीडिया के लोग चरस माफिया और उनके ठिकानों के बारे में लिख रहे हैं, लेकिन प्रशासन और पुलिस कुछ नहीं कर पा रही है। उन्होंने कहा कि देवभूमि को ड्रग भूमि बनाने का श्रेय कांग्रेस सरकार को जाता है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकारी स्कूलों में पढऩे वाले छात्रों को वर्ष में 2 बार वर्दी देने के साथ-साथ उसकी सिलाई का खर्चा भी भाजपा की पूर्व सरकार ने दिया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2012 के बाद सरकारी स्कूलों में पढऩे वाले छात्रों को सिलाई के पैसे मिलना तो दूर की बात, वर्दी भी नहीं मिली। 

अब तक केवल सचिवालय के सरिये, धूमल करवाएंगे निर्माण : नरेंद्र
भाजपा रैली में सुजानपुर के विधायक नरेंद्र ठाकुर ने कहा कि सुजानपुर में मिनी सचिवालय बनने के अभी तक सरिये ही खड़े किए गए हैं। यह मिनी सचिवालय पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल जब सत्ता में आएंगे, तभी बनेगा। उन्होंने कहा कि हमीरपुर जिला साढ़े 4 वर्षों में 10 वर्ष पीछे चला गया है। उन्होंने परिवहन मंत्री जी.एस. बाली पर तंज कसते हुए कहा कि परिचालकों की भर्ती में गड़बड़ और हिमाचल पथ परिवहन निगम के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पैंशन तक नहीं मिल रही है। विधायक ने कहा कि कांग्रेस का एक नेता प्रतिदिन करोड़ों की घोषणाएं करता है और कहता है कि सुजानपुर को चंडीगढ़ का 17 सैक्टर बना दूंगा। उन्होंने बताया कि बीते कुछ महीने पहले सुजानपुर में घोषणा की गई कि राष्ट्रीय स्तरीय होली महोत्सव को अंतर्राष्ट्रीय होली महोत्सव का दर्जा दिया गया, परंतु अभी तक वह राष्ट्र स्तरीय होली महोत्सव ही है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!