हिमाचल की राजधानी के ऊपर फिर मंडराता दिखा स्पेस स्टेशन!

Edited By Punjab Kesari, Updated: 18 Dec, 2017 12:34 AM

space station again showing over capital of himachal

हिमाचल की राजधानी शिमला के आसमान में एक बार फिर से एक रहस्यमयी चीज देखी जा रही है।

शिमला: हिमाचल की राजधानी शिमला के आसमान में एक बार फिर से एक रहस्यमयी चीज देखी जा रही है। जानकार इसे स्पेस स्टेशन बता रहे हैं। शिमला में यह शाम 5 बजकर 42 मिनट और 7 बजकर 21 मिनट पर देखा गया। यह उत्तर पश्चिम से दक्षिण पूर्व की दिशा की ओर जाते हुए देखा गया। इससे पहले भी इसी साल 3 से 4 बार यह आसमान में देखा जा चुका है। राजधानी के आकाश में खगोल वैज्ञानिकों की सबसे बड़ी अंतरिक्ष प्रयोगशाला इंटरनैशनल स्पेस स्टेशन (आई.एस.एस.) चक्कर काट रहा है। इसमें 5 वैज्ञानिक महीनों से रह रहे हैं और अंतरिक्ष पर तमाम तरह की रोचक जानकारियां जुटा रहे हैं। ये अंतरिक्ष में कई तरह के प्रयोगों को अंजाम देने वाला सबसे बड़ा मानव निर्मित उपग्रह आई.एस.एस. है। इसे अमरीका व रूस समेत 15 देशों की कई बड़ी स्पेस एजैंसियों ने मिलकर तैयार किया है। यह पृथ्वी से 400 किलोमीटर ऊपर चक्कर काट रहा है। इसमें कुछ वैज्ञानिक दिन-रात शोधरत हैं। वे बोन मैरो और घाव जल्दी ठीक करने जैसे विषयों पर शोध कर रहे हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!