सोलन बना 5वां जिला, जहां से CM पद के प्रत्याशी लड़ रहे चुनाव

Edited By Punjab Kesari, Updated: 02 Dec, 2017 09:38 AM

solan made 5th district

हिमाचल की राजनीति में जिला सोलन राज्य के उन 4 जिलों के समकक्ष खड़ा हो गया है, जहां से मुख्यमंत्री खुद चुनाव लड़ रहे हैं। इससे पूर्व 4 जिलों को ही यह गौरव मिला है। इस बार मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह अपने गृह जिला शिमला से बाहर निकल कर जिला सोलन की अर्की...

सोलन (पाल): हिमाचल की राजनीति में जिला सोलन राज्य के उन 4 जिलों के समकक्ष खड़ा हो गया है, जहां से मुख्यमंत्री खुद चुनाव लड़ रहे हैं। इससे पूर्व 4 जिलों को ही यह गौरव मिला है। इस बार मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह अपने गृह जिला शिमला से बाहर निकल कर जिला सोलन की अर्की विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं। इसके कारण अर्की निर्वाचन क्षेत्र प्रदेश की सबसे हॉट सीट बन गई है। प्रदेश में अभी तक 5 मुख्यमंत्री ही बने हैं जिनमें 2 जिला शिमला से, एक-एक सिरमौर, कांगड़ा व जिला हमीरपुर से बने हैं। अभी तक सभी मुख्यमंत्रियों ने अपने-अपने गृह जिला से ही चुनाव लड़ा है।  


सिरमौर, शिमला, कांगड़ा व हमीरपुर से ही सभी मुख्यमंत्रियों ने लड़ा चुनाव 
प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री डा. वाई.एस. परमार थे। उन्होंने मुख्यमंत्री रहते हुए जिला सिरमौर के रेणुका क्षेत्र से चुनाव लड़ा। यहां पर यह भी बता दें कि सिरमौर, सोलन व शिमला जिला बनने से पूर्व यह महासू जिला ही होता था। वर्ष, 1977 व 1990 में प्रदेश के 2 बार मुख्यमंत्री बने शांता कुमार जिला कांगड़ा की सुलह विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ते थे। पूर्व मुख्यमंत्री राम लाल ठाकुर का विधानसभा क्षेत्र जिला शिमला का जुब्बल-कोटखाई था। वर्ष, 1990 में हुए विस चुनाव में उन्होंने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को 1486 वोटों से हराया था। प्रदेश के 6 बार मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह इस चुनाव से पूर्व जिला शिमला से चुनाव लड़ते रहे हैं। 


इस बार वह सुजानपुर निर्वाचन क्षेत्र से लड़ रहे हैं चुनाव
वर्ष, 2012 में हुए विस चुनाव से पूर्व वह रोहड़ू निर्वाचन क्षेत्र से ही चुनाव लड़ते रहे हैं। वर्ष, 2012 में इस विस क्षेत्र के आरक्षित होने के बाद उन्होंने शिमला ग्रामीण से चुनाव लड़ा और अब वह जिला सोलन के अर्की निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं। प्रदेश के वर्ष, 1998 व वर्ष, 2007 में प्रदेश के 2 बार मुख्यमंत्री रहे प्रेम कुमार धूमल जिला हमीरपुर के बमसन विस क्षेत्र व हमीरपुर से चुनाव लड़ चुके हैं। इस बार वह सुजानपुर निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!