शर्मनाक : नाबालिग लड़की को दुराचार कर बनाया गर्भवती, नाबालिग आरोपी गिरफ्तार

Edited By Punjab Kesari, Updated: 06 Sep, 2017 10:02 PM

shameful  minor girl made pregnant by rape  minor accused arrested

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला के अंतर्गत आते नगरोट बगवां में देवभूमि को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है।

नगरोटा बगवां: हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला के अंतर्गत आते नगरोट बगवां में देवभूमि को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। यहां एक 14 वर्षीय नाबालिग स्कूली छात्रा के साथ एक युवक द्वारा दुराचार कर उसे गर्भवती करने का मामला पुलिस थाना नगरोटा बगवां में दर्ज हुआ है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार छात्रा के परिजनों ने अपने ही गांव के एक 15 वर्षीय नाबालिग लड़के के खिलाफ  थाना नगरोटा बगवां में शिकायत दर्ज करवाई कि उसने उनकी नाबालिग बेटी के साथ बलात्कार किया तथा छात्रा को 6 महीने का गर्भ ठहर गया है। 

बाल सुधार गृह ऊना भेजा आरोपी लड़का
पुलिस ने लड़की के परिजनों की शिकायत पर छात्रा का मैडीकल करवा कर आरोपी लड़के को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 376 तथा पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया जहां से उसे 19 सितम्बर तक बाल सुधार गृह ऊना भेज दिया है। मामले की पुष्टि डी.एस.पी. कांगड़ा सुरिन्द्र शर्मा ने की है।  

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!