सत्ती ने साधा निशाना, कहा-खराब स्वास्थ्य सेवाओं के लिए CM और स्वास्थ्य मंत्री जिम्मेदार

Edited By Punjab Kesari, Updated: 02 Aug, 2017 06:10 PM

satti  s attack  said cm and health minister responsible for poor health services

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती ने खराब स्वास्थ्य सेवाओं के लिए मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और स्वास्थ्य मंत्री ठाकुर कौल सिंह को जिम्मेदार ठहराया है।

ऊना: भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती ने खराब स्वास्थ्य सेवाओं के लिए मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और स्वास्थ्य मंत्री ठाकुर कौल सिंह को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि लोग स्वास्थ्य सेवाओं के लिए तड़प रहे हैं लेकिन सरकार गहरी नींद में सोई हुई है। प्रदेश सरकार की नाकामियों का खमियाजा जनता को स्वास्थ्य प्रणाली में कुप्रबंधन के चलते भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेशभर में स्वास्थ्य सेवाओं का दीवाला निकल चुका है। कहीं डाक्टर नहीं हैं तो कहीं सुविधाओं का अकाल है। ऊना जैसे जिला के एकमात्र क्षेत्रीय चिकित्सालय में पिछले कई माह से हड्डियों का डाक्टर नहीं है। इसके अतिरिक्त कई अन्य चिकित्सकों के तबादले कर दिए गए हैं।

प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल
उन्होंने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल हो चुकी हैं। लोगों को उपचार के लिए निजी अस्पतालों का रुख करना पड़ रहा है। लोग महंगा इलाज करवाने के लिए मजबूर हो रहे हैं लेकिन सरकार को इसकी कोई चिंता नहीं है। सत्ती ने चेताया कि यदि ऊना में चिकित्सकों के पद न भरे गए तो जल्द ही इसके खिलाफ जनांदोलन शुरू किया जाएगा। 5 लाख से अधिक की आबादी वाले जिला में स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित होना पड़ रहा है। बदस्तूर यही स्थिति बनी हुई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के लिए शर्म की बात है कि समय पर चिकित्सक उपलब्ध नहीं हो रहे जिसके कारण रोगियों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ रहा है। कई मामले ऐसे आए हैं जिनमें रोगियों की मौत हो गई है। 

मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री को देना चाहिए जवाब
मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री को भी जवाब देना चाहिए कि आखिर क्यों ऊना के क्षेत्रीय अस्पताल के साथ भेदभाव किया जा रहा है? उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री ने हाल ही में पी.जी.आई. सैटेलाइट सैंटर की घोषणा की है जिसके लिए भूमि देखी जा रही है। मदर चाइल्ड केयर सैंटर देने का आश्वासन स्वास्थ्य केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा ने दिया है और केंद्र सरकार ट्रामा सैंटर बनाने के लिए तैयार है जबकि इसके अलावा डायलिसिस सैंटर खोला जा रहा है लेकिन प्रदेश सरकार का सहयोग न होने के कारण कई कार्य अटक रहे हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!