सत्ती बोले-जो भाजपा नेता संपर्क में, उन्हें कांग्रेस में शामिल करें सुक्खू

Edited By Updated: 09 May, 2017 08:32 PM

satii said that bjp leaders in touch  sukhu join them in congress

यदि कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू के संपर्क में कोई भाजपा नेता है तो वह अविलम्ब उसे अपनी पार्टी में लें।

ऊना: यदि कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू के संपर्क में कोई भाजपा नेता है तो वह अविलम्ब उसे अपनी पार्टी में लें। यह बात प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने एक बयान में कही। उन्होंने कहा कि सुक्खू भाजपा नेताओं के संपर्क में होने और जल्द कांग्रेस ज्वाइन करने के झूठे दावे कर रहे हैं और यदि उनके दावों में जरा भी सच्चाई है तो वह उक्त भाजपा नेताओं को जल्द कांग्रेस ज्वाइन करवाकर अपने दावे को सच्चा साबित करके दिखाएं। 

कांग्रेस महासचिव के आरोप गंभीर, इस्तीफा दें विधायक
उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता कांग्रेस में मचे घमासान से ध्यान भटकाने के लिए ऐसी बयानबाजी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस महासचिव राम लाल ठाकुर द्वारा विधायक बंबर ठाकुर पर लगाए गए आरोपों की जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि उनके आरोप गंभीर हैं इसलिए इनकी जांच अवश्य होनी चाहिए और विधायक को इस्तीफा देना चाहिए।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!