राहुल की रैली से कौल को लगा सदमा, CM वीरभद्र को हुआ फायदा

Edited By Punjab Kesari, Updated: 10 Oct, 2017 10:19 AM

rahul rally from kaul to felt shock cm virbhadra benefited

राहुल गांधी की मंडी में आयोजित विकास से विजय रैली का भले ही कांग्रेस पार्टी को फायदा न हुआ हो मगर मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को सबसे अधिक फायदा हुआ है।

मंडी (पुरुषोत्तम): राहुल गांधी की मंडी में आयोजित विकास से विजय रैली का भले ही कांग्रेस पार्टी को फायदा न हुआ हो मगर मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को सबसे अधिक फायदा हुआ है। भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जवाहर ठाकुर ने कहा कि मंडी रैली से 2 का बहुत नुक्सान हुआ है, जिसमें एक मुख्यमंत्री का ख्वाब पाले स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर और ऐतिहासिक पड्डल का मैदान। जवाहर ने यहां पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि रैली से ठीक पहले कौल सिंह ने कहा था कि मुख्यमंत्री हाईकमान और चुने हुए विधायक तय करेंगे, मगर राहुल की घोषणा से कौल के अरमानों पर पानी फिर गया। पिछला चुनाव भी मुख्यमंत्री का नारा देकर जीता था लेकिन काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती। इस बार कौल सिंह के झूठ की हांडी जलकर रहेगी।


चुनाव से पहले कौल करवा लें सी.डी. की जांच
जवाहर ने कहा कि पिछले दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हुई 2 सीडियों को लेकर कौल सिंह विपक्ष के लोगों पर चरित्र हनन का आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले कौल सिंह सी.डी. की सत्यता की जांच करवा लें और इसके लिए एस.आई.टी. का गठन किया जाना चाहिए। यह जानना जरूरी है कि कौन उनकी स्वच्छ छवि को दागदार बना रहा है। अगर ऐसा नहीं हुआ तो चुनावों के दौरान इस सी.डी. को जनता के बीच ले जाकर सत्यता की जांच करवाएंगे कि इसमें किसकी आवाज है। द्रंग क्षेत्र के लोग इन सी.डी. को सुनकर स्वयं जांच कर लें कि इनमें किसकी आवाज है।


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!