पूनम महाजन ने युवा भाजपाइयों में जगाई उम्मीद, बताया किन्हें मिल सकता है टिकट

Edited By Punjab Kesari, Updated: 22 Aug, 2017 02:03 PM

poonam mahajan has young bjp hope to wake up

हिमाचल प्रदेश के पहले दौरे पर आईं भाजयुमो अध्यक्ष पूनम महाजन ने प्रदेश सरकार पर जोरदार हमला बोला।

सोलन (चिनमय): हिमाचल प्रदेश के पहले दौरे पर आईं भाजयुमो अध्यक्ष पूनम महाजन ने प्रदेश सरकार पर जोरदार हमला बोला। सोलन में एक प्रैस कॉन्फ्रेंस के दौरान पूनम ने भ्रष्टाचार का मामला उठाते हुए कहा कि बेल पर छूटा हुआ कोई व्यक्ति किसी प्रदेश का मुख्यमंत्री कैसे हो सकता है। प्रदेश में कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ रही हैं और मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह कह रहे हैं कि छोटी-छोटी घटनाएं होती रहती हैं। पूनम ने कहा कि मुख्यमंत्री के इस तरह के बयान शर्मनाक हैं। प्रदेश के युवाओं को भ्रष्टाचार से मिलकर लड़ने की जरूरत है। 


जीतने वाले युवाओं को टिकट
भाजयुमो अध्यक्ष पूनम महाजन ने कहा कि चुनावों में युवा मोर्चे की अहम भूमिका होगी। पार्टी उन युवाओं को भी टिकट देगी जिनके जीतने की संभावना होगी। साथ ही उन्होंने बताया कि सितंबर के अंत तक भाजपा अध्यक्ष अमित शाह हिमाचल में रैली करेंगे। इस रैली में युवा मोर्चा के करीब एक लाख कार्यकर्ता भाग लेंगे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!