Edited By Updated: 27 Feb, 2017 08:02 PM
पुलिस थाना पालमपुर के तहत कालू दी हट्टी के पास कूहल में भ्रूण मिलने पर सनसनी फैल गई। इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर जाकर घटना का जायजा लिया।
पालमपुर : पुलिस थाना पालमपुर के तहत कालू दी हट्टी के पास कूहल में भ्रूण मिलने पर सनसनी फैल गई। इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर जाकर घटना का जायजा लिया। पुलिस ने बताया कि कालू-दी-हट्टी के साथ कूहल में अज्ञात लोगों द्वारा आप्रवासी झोंपडिय़ों के साथ लगती कूहल में भ्रूण को फैंका गया था। पुलिस ने भ्रूण अपने कब्जे में ले लिया है। बताया जा रहा कि आप्रवासी लोगों को बच्चे कूहल के साथ खेल रहे थे तो वे भूण को भी गुडिया समझकर खेलने लगे। मामले की पुष्टि करते हुए डी.एस.पी. विकास धीमान ने बताया कि पुलिस ने भ्रूण कब्जे में ले लिया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है ।