Edited By Punjab Kesari, Updated: 18 Aug, 2017 06:12 PM
हिमाचल सरकार ने डिपो में मिलने वाले सस्ते खाद्य तेल के टैंडर को मंजूरी दे दी है। 68 रुपए में सरसों और 58 रुपए में प्रति लीटर रिफाइंड तेल मिलेगा।
शिमला: हिमाचल सरकार ने डिपो में मिलने वाले सस्ते खाद्य तेल के टैंडर को मंजूरी दे दी है। 68 रुपए में सरसों और 58 रुपए में प्रति लीटर रिफाइंड तेल मिलेगा। खाद्य आपूर्ति निगम ने कंपनी को तेल का सप्लाई ऑर्डर जारी कर दिया है। गोदामों में सरसों तेल की सप्लाई शुरू हो गई है। जिन लोगों को जून और जुलाई महीने में तेल का कोटा नहीं मिला है उन्हें 2 महीने का कोटा अगस्त में एक साथ दिया जाएगा। उपभोक्ताओं को 2 लीटर ही खाद्य तेल मिलेगा। इसमें उपभोक्ता अपनी मर्जी से 2 लीटर सरसों के पैकेट या फिर 2 पैकेट रिफाइंड के भी ले सकता है। लोग सरसों तेल की ज्यादा डिमांड कर रहे थे। इसके चलते सरकार ने 75 फीसदी सरसों तेल जबकि 25 फीसदी रिफाइंड तेल का सप्लाई ऑर्डर दिया है।
उपभोक्ताओं को पहली बार मिला रहा पसंद का तेल : बाली
खाद्य आपूर्ति मंत्री जी.एस. बाली ने कहा कि हिमाचल के गोदामों में खाद्य तेल आना शुरू हो गया है। सरकार ने दोनों तेल के रेट फाइनल कर दिए हैं। हिमाचल में पहली बार डिपो में राशनकार्ड उपभोक्ताओं को पसंद का तेल उपलब्ध करवाया जा रहा है। इससे पहले डिपो में सरसों या रिफाइंड दो में से एक तेल दिया जाता था।