Edited By Punjab Kesari, Updated: 08 Jul, 2017 01:53 AM
मनरेगा कार्य का मूल्यांकन करने गए तकनीकी सहायक को मनरेगा के तहत कार्य में लगे एक मजदूर ने पीट डाला।
भवारना: मनरेगा कार्य का मूल्यांकन करने गए तकनीकी सहायक को मनरेगा के तहत कार्य में लगे एक मजदूर ने पीट डाला। विकास खंड भेडू महादेव की रझूं पंचायत में तकनीकी सहायक नरेंद्र शुक्रवार को एक ङ्क्षलक रोड के कार्य का मूल्यांकन करने रझूं पहुंचा। मूल्यांकन करने पर मजदूरों की आंकी गई दिहाड़ी को लेकर मस्टरोल में दर्शाए गए मजदूरों मस्त राम और ओम प्रकाश ने नरेंद्र से गाली-गलौच शुरू कर दिया। मात्र 4 रुपए कम बनी दिहाड़ी को लेकर मस्त राम ने कथित रूप से तकनीकी सहायक नरेंद्र को थप्पड़ मार दिया।
175 रुपए बनी थी दिहाड़ी
आकलन करने पर दिहाड़ी 179 रुपए की जगह 175 रुपए बनी थी। बस इसी बात को लेकर यह लड़ाई-झगड़ा हुआ। नरेंद्र ने इस बारे में बी.डी.ओ. भेडू महादेव को सूचना दी। नरेंद्र ने इस बारे में भवारना पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने नरेंद्र का मैडीकल करवा कर मामले की जांच शुरू कर दी है। एस.एच.ओ. ओम प्रकाश ठाकुर ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
तकनीकी सहायक संघ ने की कड़ी निंदा
तकनीकी सहायक को पीटने की घटना के बाद भेडू महादेव तकनीकी सहायक संघ ने कड़ी निंदा की है। संघ के अध्यक्ष विनोद कुमार ने कहा कि तकनीकी सहायकों पर इस तरह के हमले सहन नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि इस मामले की गहनता से जांच की जाए और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि प्रशासन इस बात को सुनिश्चित करे कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो नहीं तो तकनीकी सहायक संघ धरना-प्रदर्शन करने पर मजबूर हो जाएंगे।