उच्च स्तरीय चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्घ : कौल सिंह

Edited By Updated: 15 Jan, 2017 06:49 PM

mandi  dharampur  development

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, राजस्व व विधि मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने रविवार को धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र में 4 करोड़ रुपए से अधिक के विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण व शिलान्यास किए।

मंडी/धर्मपुर (नितेश सैनी) स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, राजस्व व विधि मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने रविवार को धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र में 4 करोड़ रुपए से अधिक के विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण व शिलान्यास किए। उन्होंने धर्मपुर में लगभग 2 करोड़ 19 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अतिरिक्त भवन तथा चौलंगगढ़ में एक करोड़ 02 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन का शिलान्यास किया। इसके अतिरिक्त उन्होंने स्वास्थ्य उप केंद्र पिपली, रसैणगलू तथा गद्दीधार का विधिवत लोकार्पण किया। स्वास्थ्य उपकेंद्र पिपली पर लगभग 18 लाख रुपए, स्वास्थ्य उपकेंद्र रसैण गलू पर लगभग 23 लाख रुपए तथा स्वास्थ्य उपकेंद्र गद्दीधार पर लगभग 18  लाख रुपए व्यय किए गए हैं।

हिमाचल में 3 नए आयुॢवग्यान महाविद्यालय स्थापित किए जा रहे हैं : कौल सिंह
इस
अवसर पर धर्मपुर में उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य व सड़कों को सर्वोच्च प्राथमिकता प्रदान कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के लोगों को उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाने के दृष्टीगत हिमाचल में 3 नए आयुॢवग्यान महाविद्यालय स्थापित किए जा रहे हैं, जिनमें से नाहन में कक्षाएं भी आरंभ कर दी गई हैं और चम्बा तथा हमीरपुर में भी शीघ्र ही इन्हें आरंभ कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि मंडी जिला के नेरचौक में लाल बहादुर शास्त्री आयुर्विग्यैन महाविद्यालय में भी इसी वर्ष से कक्षाएं आरंभ कर दी जाएंगी।

 इस अवसर पर मौजूद अधिकारी व गण्यमान्य 
इससे
पूर्व हिमाचल प्रदेश हथकरघा एवं हस्तशिल्प निगम के उपाध्यक्ष चंद्रशेखर ठाकुर ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया और अपने विचार रखे। उन्होंने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से अवगत करवाया और वर्तमान प्रदेश सरकार द्वारा धर्मपुर क्षेत्र में करवाए जा रहे विकास कार्यों के लिए आभार भी जताया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस सुंदरनगर के अध्यक्ष पवन ठाकुर, मंडल अध्यक्ष प्रेम सिंह ठाकुर, युवा अध्यक्ष रितेश ठाकुर, जिला परिषद के सदस्य संतोष कुमार, पंचायत समिति के अध्यक्ष कुलदीप चंबयल तथा उपाध्यक्ष श्रीमती सपना ठाकुर, उपमंडलाधिकारी नागरिक किशोरी लाल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. देसराज शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व अन्य गण्यमान्य उपस्थित थे।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!