मनाली पुलिस की मिली बड़ी सफलता: Sex Racket का मुख्य सरगना गिरफ्तार

Edited By Punjab Kesari, Updated: 22 Aug, 2017 11:14 AM

manali police got big success

पर्यटन नगरी मनाली से फरार चल रहे सैक्स रैकेट के सरगना को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

मनाली: पर्यटन नगरी मनाली से फरार चल रहे सैक्स रैकेट के सरगना को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। मुख्य सरगना कुशल ढींगरा उर्फ मोहित को पुलिस दल ने गुड़गांव से गिरफ्तार किया है। सोमवार को पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने उसे 4 दिन के पुलिस रिमांड में रखने के आदेश दिए हैं। पुलिस ने रिमांड पर लेने के बाद मोहित से कड़ी पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार इस शख्स से सैक्स रैकेट के संदर्भ में कई खुलासे होने की उम्मीद है। किस तरह से ये लोग रैकेट चलाते थे और किस तरह महिलाओं और लड़कियों को अपने जाल में फंसाने के बाद जिस्मफरोशी के दलदल में धकेल देते थे। इन तमाम पहलुओं से पूछताछ के बाद पर्दा उठ जाएगा। 


डेढ़ माह बाद मुख्य सरगना को पकड़ने में सफल हुई पुलिस
पुलिस ने 3 जुलाई की रात को मनाली में छापामारी कर देह व्यापार के गोरखधंधे का भंडाफोड़ किया था। छापामारी के दौरान देह व्यापार के गोरखधंधे में संलिप्त 2 दलालों को पुलिस ने धर-दबोचा था। उसके बाद पुलिस ने 2 महिलाओं को मौके पर ही पकड़ लिया था जबकि मुख्य सरगना मोहित मौके से फरार होने में कामयाब रहा। पुलिस डेढ़ माह बाद मुख्य सरगना को पकड़ने में सफल हुई है। इस बीच पुलिस ने एक अन्य महिला को भी गिरफ्तार किया था जो स्वयं को मोहित की पत्नी बता रही थी। उसी ने वैबसाइट को डिजाइन करने की बात कबूली थी और मनाली थाना में भी पुलिस के  सामने वैबसाइट को आप्रेट करके बताया था। 


आरोपी को 24 अगस्त तक पुलिस रिमांड पर रखने के आदेश
पुलिस ने जब उस महिला के मोबाइल फोन को कब्जे में ले लिया था तो उस फोन पर कई ग्राहकों के फोन आने लगे थे। डी.एस.पी. पुनीत रघु ने कहा कि मुख्य सरगना की पहचान कुशल ढींगरा उर्फ मोहित (29) निवासी हाऊस नंबर 3847 नत्था राम वाली गली मेंहना चौक भटिंडा पंजाब के रूप में हुई है। कथित आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे 24 अगस्त तक पुलिस रिमांड पर रखने के आदेश हुए हैं।
 


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!