Edited By Punjab Kesari, Updated: 15 Feb, 2018 01:15 PM
देवभूमि के शक्तिपीठों पर आजकल छेड़छाड़ के मामले आने शुरू हो गए हैं। ऐसा ही एक मामला कांगड़ा के सुप्रसिद्ध धार्मिक स्थल माता बगलामुखी मंदिर में देखने को मिला। जहां पर मंदिर के बाहर एक महिला द्वारा सिरफिरे मजनू की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल...
कांगड़ा: देवभूमि के शक्तिपीठों पर आजकल छेड़छाड़ के मामले आने शुरू हो गए हैं। ऐसा ही एक मामला कांगड़ा के सुप्रसिद्ध धार्मिक स्थल माता बगलामुखी मंदिर में देखने को मिला। जहां पर मंदिर के बाहर एक महिला द्वारा सिरफिरे मजनू की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह मामला पिछले वीरबार यानि 8 फरवरी का है।
हुआ यूं कि मंदिर के बाहर एक युवक ने महिला को छेड़ा, जिससे गुस्साई दबंग महिला ने इस सिरफिरे मजनू की खूब छीतर परेड की। यह वीडियो आजकल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस दबंग महिला की भी हर कोई सराहना कर रहा है। क्योंकि अब महिलाएं भी किसी से कम नहीं है। अगर कोई मातृशक्ति को छेड़ने की या अभद्र व्यवहार की कोशिश करता है तो उसका हाल ऐसा ही होगा। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश के अन्य शक्तिपीठों के पुजारियों ने भी इस महिला की भरपूर प्रशंसा की है और ऐसी घटनाओं की घोर निंदा की है।