राहुल गांधी की रैली से पहले कौल ने मुख्यमंत्री पद पर दिया बड़ा बयान, पढ़िए क्या कहा

Edited By Punjab Kesari, Updated: 06 Oct, 2017 07:31 PM

kaul gave big statement on post of cm before the rally of rahul gandhi

राहुल गांधी की मंडी रैली से पहले ही स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ने मुख्यमंत्री पद को लेकर बड़ा बयान दे डाला है।

मंडी: राहुल गांधी की मंडी रैली से पहले ही स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ने मुख्यमंत्री पद को लेकर बड़ा बयान दे डाला है। उन्होंने कहा कि चुनावों के बाद कांग्रेस की सरकार बनेगी तो पार्टी हाईकमान तय करेगी कि मुख्यमंत्री कौन बनेगा। उन्होंने कहा कि जनता के चुने हुए नुमाइंदे ही इस बारे आगे निर्णय लेंगे। शनिवार को मंडी के ऐतिहासिक पड्डल मैदान में होने वाली राहुल गांधी की रैली को लेकर उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि राहुल गांधी की मंडी रैली प्रदेश सरकार के 5 साल के विकास कार्यों का आईना होगी। विकास से विजय की ओर इस रैली के माध्यम से राज्य की कांग्रेस सरकार की 5 सालों की विकासात्मक उपलब्धियों का जश्न मनाया जाएगा।

जनता के अच्छे दिन तो नहीं बल्कि बुरे दिन अवश्य आए 
उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि 3 सालों के कार्यकाल में देश की जनता के अच्छे दिन तो नहीं बल्कि बुरे दिन अवश्य आए हैं। यू.पी.ए. के शासनकाल में महंगाई को लेकर भाजपा महिला मोर्चा से जुड़ी महिलाएं चकला-बेलन लेकर सड़कों पर उतर आती थीं, वहीं पर जी.एस.टी. को आजादी की तरह आधी रात को लागू कर यह संदेश देने की कोशिश की गई कि अब देश में दूसरी आजादी का सूत्रपात हुआ है। मगर व्यापारियों के विरोध के चलते अब इसे कम करने की बात की जा रही है।  

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!