Edited By Punjab Kesari, Updated: 19 Feb, 2018 06:38 PM
कछियारी के पास गत रात एक सड़क दुर्घटना में 2 युवकों की मौत के बाद उनके घरों में सन्नाटा छा गया। वहीं गांव खोली-कछियारी में यह समाचार मिलने के बाद मातम का माहौल है।
कांगड़ा : कछियारी के पास गत रात एक सड़क दुर्घटना में 2 युवकों की मौत के बाद उनके घरों में सन्नाटा छा गया। वहीं गांव खोली-कछियारी में यह समाचार मिलने के बाद मातम का माहौल है। पुलिस जांच अधिकारी ललित महंत के अनुसार साहिल (23) निवासी खोली और सौरव (23) निवासी तंगरोटी जो रिश्ते में भाई लगते हैं, कछियारी के निकटवर्ती गांव खोली के पास एक शादी समारोह में आए थे। पुलिस के अनुसार आधी रात को ये दोनों बिना किसी को बताए बाइक पर निकले। उन्होंने बताया कि कछियारी के पास उनकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई और दोनों सड़क पर गिर गए। इसकी सूचना किसी अज्ञात ने 108 एम्बुलैंस को दी। पुलिस के अनुसार जब 108 एम्बुलैंस वहां पहुंची तो दोनों को मृत घोषित कर दिया और इस दुर्घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टि से बाइक स्किड होना इसका कारण लगता है। उन्होंने बताया कि पुलिस हर एंगल से छानबीन कर रही है ताकि दुर्घटना के सही कारणों का पता चल सके। दोनों के शवों को धर्मशाला में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है।