हिमाचल पुलिस का सिक्योरिटी प्लान तैयार, 17,500 जवान संभालेंगे मोर्चा

Edited By Punjab Kesari, Updated: 26 Oct, 2017 04:57 PM

himachal police security plan ready

हिमाचल में 9 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर प्रदेश पुलिस महकमे ने भी मोर्चा संभालने की पूरी तैयारी कर ली है। चुनावों के दौरान पुलिस के साढ़े 17 हजार पुलिस और होमगार्ड के जवान मोर्चा संभालेंगे।

नाहन (सिरमौर): हिमाचल में 9 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर प्रदेश पुलिस महकमे ने भी मोर्चा संभालने की पूरी तैयारी कर ली है। चुनावों के दौरान पुलिस के साढ़े 17 हजार पुलिस और होमगार्ड के जवान मोर्चा संभालेंगे। जबकि, होमगार्ड के 6000 जवानों को भी चुनाव में तैनात किया गया है। इसके अलावा पैरा मिलिट्री फोर्स की 65 कंपनियां सुरक्षा के मोर्च पर तैनात रहेंगी। 


सिरमौर में 560 पोलिंग स्टेशन
आदर्श केंद्रीय कारागार नाहन पहुंचे पुलिस महानिदेशक सोमेश गोयल ने मीडिया से अनौपचारिक बातचीत के दौरान कहा कि मई और जून में ही प्रदेश पुलिस ने चुनाव से पहले ही अपना प्लान तैयार कर दिया था। उन्होंने बताया कि सिरमौर में 560 पोलिंग स्टेशन हैं। इन पर 7 कंपनियां लगाई गई हैं। वहीं 1500 जवानों की तैनाती भी की गई है। पुलिस ने 15 फ्लाइंग स्क्वायड और एसएटीज बनाई हैं, जो सभी गतिविधियों पर नजर रखेगी। सेक्टर अधिकारियों को फोर्स दे दी गई है।
                                                                       

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!