Watch Video : चुनाव नतीजों से पहले कसौली भाजपा मंडल में सुलगी गुटबाजी की चिंगारी

Edited By Punjab Kesari, Updated: 17 Dec, 2017 11:48 AM

कसौली भाजपा में मंडल के खिलाफ विद्रोह हो गया है।

सोलन: कसौली भाजपा में मंडल के खिलाफ विद्रोह हो गया है। अभी चुनाव नतीजे आने में समय है लेकिन इससे पहले ही कसौली में भाजपा में गुटबाजी की चिंगारी सुलग गई है। कुछ दिनों पहले धर्मपुर में हुई भाजपा की बैठक में मंडल ने पार्टी के प्रत्याशी के खिलाफ काम करने पर 7 नेताओं को पार्टी से बाहर करने की सिफारिश प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती से की थी। अब इन 7 नेताओं ने मंडल व विधायक डा. राजीव सहजल के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सोलन में पत्रकार वार्ता के दौरान इन नेताओं ने आरोप लगाया कि मंडल में उन पदाधिकारियों को काबिज किया गया है जो दूसरे दलों से पार्टी में आए हैं। 

भाजपा मंडल पदाधिकारियों पर दायर करेंगे मुकद्दमा
पूर्व विधायक सतपाल कंबोज, भाजपा नेता हरमेल धीमान, देवराज ठाकुर, सूरत सिंह, नरेंद्र अत्री, मनीष गुप्ता, सुरेंद्र ठाकुर, जगदीश पंवर व परमिंद्र धर्मपुरी ने कहा कि मंडल ने चुनाव नतीजे आने से पहले ही उनके खिलाफ कार्रवाई की सिफारिश ऐसे की है जैसे वे अंतरयामी हों। उन्होंने दावा किया कि उनके बूथों से भाजपा को लीड मिलेगी लेकिन मंडल ने चुनाव नतीजे आने से पहले ही उनके खिलाफ कार्रवाई की सिफारिश करके पार्टी को कमजोर करने की कोशिश की है। उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर वे हाईकमान से बात करेंगे और न्यायालय में मंडल के पदाधिकारियों के खिलाफ मानहानि का मामला दायर करेंगे। इन नेताओं ने कहा कि वे पार्टी के वफादार सिपाही हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!