खुशखबरी! शिक्षा विभाग में भरे जाएंगे इतने पद, जल्द करें आवेदन

Edited By Updated: 03 May, 2017 10:00 PM

goodnews  such posts will filled in education department  apply soon

निदेशक प्रारंभिक शिक्षा विभाग हिमाचल प्रदेश ने अनुबंध पर बैच के आधार पर टी.जी.टी. कला, मैडीकल व नॉन मैडीकल के 597 पद अधिसूचित किए हैं....

ऊना: निदेशक प्रारंभिक शिक्षा विभाग हिमाचल प्रदेश ने अनुबंध पर बैच के आधार पर टी.जी.टी. कला, मैडीकल व नॉन मैडीकल के 597 पद अधिसूचित किए हैं, जिनमें टी.जी.टी. कला के 315, नॉन मैडीकल के 197 तथा मैडीकल के 85 पद शामिल हैं। इस बारे जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी ऊना आर.सी. कटोच ने बताया कि निदेशक प्रारंभिक शिक्षा विभाग द्वारा अधिसूचित टी.जी.टी. कला अध्यापक के 315 पदों में सामान्य अनारक्षित वर्ग के लिए 74, सामान्य बी.पी.एल. के लिए 51 तथा सामान्य स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रितों के लिए 6 पद, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 76 पद हैं जिनमें सामान्य ओ.बी.सी. के लिए 54, ओ.बी.सी. बी.पी.एल. के लिए 19 तथा ओ.बी.सी. स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रितों के लिए 3 पद हैं जबकि अनुसूचित जाति के लिए 94 पद हैं जिनमें सामान्य एस.सी. के लिए 71, एस.सी. बी.पी.एल. के लिए 19 तथा एस.सी. स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रितों के लिए 4 पद तथा अनुसूचित जनजाति के लिए  14 पद अधिसूचित हुए हैं जिनमें सामान्य एस.टी. के लिए 8 तथा एस.टी. बी.पी.एल. के लिए 6 पद शामिल हैं।

टी.जी.टी. नॉन मैडीकल में अनारक्षित एस.सी. के लिए 50 पद
इसी तरह टी.जी.टी. नॉन मैडीकल के अधिसूचित 197 पदों में से सामान्य वर्ग के लिए 82 जिसमें सामान्य अनारक्षित 48, सामान्य बी.पी.एल. 30 तथा सामान्य स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रितों के लिए 4 पद शामिल हैं जबकि ओ.बी.सी. वर्ग के  44 पदों में से ओ.बी.सी. सामान्य वर्ग के लिए 31, ओ.बी.सी. बी.पी.एल. के लिए 11 तथा ओ.बी.सी. स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रितों के लिए 2 पद आरक्षित हैं जबकि अनुसूचित जाति के लिए 64 पद अधिसूचित हुए हैं जिनमें अनारक्षित एस.सी. के लिए 50, एस.सी. बी.पी.एल. के 12 तथा एस.सी. स्वतंत्रता सेनानियों के 2 पद तथा अनुसूचित जनजाति के लिए 7 पदों में से 3 पद अनारक्षित एस.टी. तथा 4 पद बी.पी.एल. एस.टी. वर्ग के लिए आरक्षित हैं।

टी.जी.टी. मैडीकल में अनुसूचित जाति के लिए 25 पद 
टी.जी.टी. मैडीकल के 85 पदों में से सामान्य वर्ग के 32 पदों में से सामान्य आरक्षित वर्ग के लिए 14, सामान्य बी.पी.एल. के 16 तथा सामान्य स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रितों के लिए 2 पद जबकि ओ.बी.सी. वर्ग के लिए अधिसूचित 24 पदों में से अनारक्षित ओ.बी.सी. के लिए 18, ओ.बी.सी. बी.पी.एल. के 5 तथा ओ.बी.सी. स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रितों के लिए एक पद आरक्षित है। इसी तरह अनुसूचित जाति के लिए अधिसूचित 25 पदों में से अनारक्षित एस.सी. वर्ग के लिए 19, एस.सी. बी.पी.एल. के लिए 5 तथा एस.सी. स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रितों के लिए एक पद आरक्षित है जबकि एस.टी. वर्ग के लिए 4 पदों में से एस.टी. अनारक्षित के 2 पद तथा एस.टी. बी.पी.एल. के 2 पद शामिल हैंं। 

टी.जी.टी. आर्ट्स के लिए इन बैचों के अभ्यर्थी होंगे पात्र
जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि टी.जी.टी. आर्ट्स के लिए अधिसूचित पदों के लिए सामान्य अनारिक्षत वर्ग के लिए बैच 1999, सामान्य बी.पी.एल. के लिए 2001 तथा सामान्य स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रितों के लिए बैच अप-टू-डेट तक के अभ्यर्थी पात्र होंगे। ओ.बी.सी. वर्ग में सामान्य ओ.बी.सी. के लिए बैच 2003, ओ.बी.सी. बी.पी.एल. के लिए बैच 2004 तथा ओ.बी.सी. स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रित अप-टू-डेट तक पात्र होंगे। एस.सी. सामान्य वर्ग के लिए बैच 2003, एस.सी. बी.पी.एल. के लिए वर्ष 2005, एस.सी. स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रित अप-टू-डेट बैच तथा एस.टी. अनारक्षित के लिए बैच 2002, एस.टी. बी.पी.एल. के लिए बैच 2007 तथा एस.टी. स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रित अप-टू-डेट बैच तक पात्र होंगे। 

इन बैचों से भरे जाएंगे टी.जी.टी. नॉन मैडीकल के पद 
टी.जी.टी. नॉन मैडीकल के पदों के लिए सामान्य वर्ग अनारक्षित के लिए बैच 1999, सामान्य वर्ग बी.पी.एल. के लिए बैच 2002 तथा सामान्य वर्ग स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रितों के लिए बैच 2010 तक के उम्मीदवार जबकि ओ.बी.सी. वर्ग के अनारक्षित पदों के लिए सामान्य वर्ग अनारक्षित के लिए बैच 2001, ओ.बी.सी. बी.पी.एल. के लिए बैच 2005 तथा ओ.बी.सी. स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रित अप-टू-डेट बैच तक पात्र होंगे जबकि अनुसूचित जाति वर्ग के अनारक्षित पदों के लिए बैच 2005, एस.सी. बी.पी.एल. के लिए बैच 2009 तथा एस.सी. स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रित अप-टू-डेट बैच तक तथा अनुसूचित जनजाति वर्ग के पदों में एस.टी. अनारक्षित के लिए बैच 2006 तथा एस.टी. बी.पी.एल. के पदों के लिए अप-टू-डेट बैच तक के उम्मीदवार पात्र होंगे। 

टी.जी.टी. मैडीकल के लिए होंगे ये बैच
टी.जी.टी. मैडीकल के पदों के लिए सामान्य वर्ग से अनारिक्षत पदों के लिए बैच 1999, सामान्य वर्ग बी.पी.एल. के पदों के लिए बैच 2004 तथा सामान्य वर्ग स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रित बैच 2010 तक, ओ.बी.सी. के अनारक्षित पदों के लिए बैच 2005, ओ.बी.सी. बी.पी.एल. के लिए बैच 2010 तथा ओ.बी.सी. स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रित अप-टू-डेट बैच तक पात्र होंगे। एस.सी. वर्ग के अनारिक्षत पदों के लिए बैच 2005, एस.सी. बी.पी.एल. के लिए बैच 2010 तथा एस.सी. स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रित अप-टू-डेट बैच तक तथा एस.टी. वर्ग के अनारिक्षत पदों के लिए बैच 2005 तथा एस.टी. बी.पी.एल. के लिए बैच 2010 तक के उम्मीदवार पात्र होंगे। 

टैट पास होना चाहिए उम्मीदवार 
जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि इन पदों के लिए उम्मीदवार बी.ए. आर्ट्स, बी.एससी. मैडीकल व नॉन मैडीकल व बी.एड. पास होना चाहिए, साथ ही हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर या हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला द्वारा आयोजित अध्यापक पात्रता परीक्षा (टैट) पास हो। उन्होंने मांगे गए बैच तक के जिला के ऐसे सभी योग्य उम्मीदवारों से आग्रह किया कि वे 12 मई, 2017 तक अपने नजदीकी रोजगार कार्यालय से संपर्क करना सुनिश्चित करें ताकि उनके नाम साक्षात्कार के लिए निदेशक प्रारंभिक शिक्षा विभाग शिमला को प्रायोजित किए जा सकें।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!