कर्मचारियों की चेतावनी, आरोपी गिरफ्तार न हुए तो खड़ी की जाएंगी HRTC बसें

Edited By Updated: 16 Apr, 2017 02:41 PM

employee warns  hrtc buses will be parked if the accused is not arrested

शिमला-धर्मशाला राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर बिलासपुर व घुमारवीं के बीच कुछ कार सवार युवकों द्वारा एच.आर.टी.सी. बस चालक को बुरी तरह से मारपीट के मामले के बाद......रहे हैं।

बिलासपुर: शिमला-धर्मशाला राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर बिलासपुर व घुमारवीं के बीच कुछ कार सवार युवकों द्वारा एच.आर.टी.सी. बस चालक को बुरी तरह से मारपीट के मामले के बाद कर्मचारी असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। इस मामले पर अपना रोष जताते हुए शनिवार को एच.आर.टी.सी. बिलासपुर के कर्मचारियों ने वर्कशॉप में बैठक की और उसके बाद 2 घंटे तक हड़ताल पर चले गए। 


आरोपी गिरफ्तार नहीं हुए तो खड़ी कर दी जाएंगी सभी बसें
इस दौरान बसें स्थानीय रूटों पर नहीं चली, वहीं सरकाघाट-हरिद्वार व नाहन रूट भी प्रभावित हुए। बाद में मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों और एच.आर.टी.सी. के डी.डी.एम. संतोष कुमार ने इस मामले में आरोपियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया। जिसके बाद उन्होंने हड़ताल समाप्त कर दी। लेकिन साथ ही यह चेतावनी भी दे दी कि यदि रविवार 16 अप्रैल की शाम तक आरोपी गिरफ्तार नहीं हुए तो जिला में एच.आर.टी.सी. की सभी बसें खड़ी कर दी जाएंगी। जिसकी सारी जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन की होगी। कर्मचारियों की यह हड़ताल हिमाचल प्रदेश परिवहन मजदूर संघ के प्रदेशाध्यक्ष शंकर सिंह ठाकुर की अगुवाई में हुई। उन्होंने इस मामले को लेकर 15 अप्रैल की सुबह 10 बजे ही हड़ताल करने का निर्णय लिया लेकिन हिमाचल दिवस समारोह को देखते हुए इसे स्थगित कर दोपहर 2 बजे किया गया। 


क्या है मामला
14 अप्रैल को एच.आर.टी.सी. बिलासपुर डिपो की लुधियाना से बिलासपुर आ रही निगम की बस के चालक दर्शन लाल के साथ भगेड़ से कुछ पीछे कार को पास देने इत्यादि के मामले में कार सवार युवकों से कुछ तकरार हुई। जिसके बाद उन्होंने बस चालक को घुमाणी चौक के पास रुकवाकर ड्राइवर को नीचे उतार कर बुरी तरह पीट डाला और मौके से फरार हो गए थे।


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!