Edited By Punjab Kesari, Updated: 15 Feb, 2018 03:02 PM
अल्ट्रा टेक कंपनी का एक कर्मचारी अवदेश शाही 3 दिन से लापता है। दरअसल शिवरात्रि के दिन काठपोल धार पर स्थित बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में वह माथा टेकने गया था। वह घर से 2 बजे निकला था।
बिलासपुर: अल्ट्रा टेक कंपनी का एक कर्मचारी अवदेश शाही 3 दिन से लापता है। दरअसल शिवरात्रि के दिन काठपोल धार पर स्थित बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में वह माथा टेकने गया था। वह घर से 2 बजे निकला था। शाम को उसने मंदिर से वापस निकलने पर घर फोन किया। लेकिन अब 3 दिन होने को हैं उसका कुछ अता-पता नहीं है।
बताया जाता है कि काठपोल धार तक का रास्ता जंगली है। जहां बहुत से जानवर हैं। लापता होने के बाद अल्ट्रा टेक के लगभग 70 से 80 कर्मचारी अवदेश को जंगलों में रात-दिन खोज रहे हैं लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। वीरवार को पुलिस जवानों के साथ खोजी कुत्ते भी उसको ढूंढ रहे हैं। अभी सर्च ऑपरेशन जारी है।