धूमल बोले-टर्मिनेट होने वाली है ट्रांसफर करने वाली कांग्रेस सरकार

Edited By Punjab Kesari, Updated: 16 Sep, 2017 09:24 PM

dhumal said  transferred congress government will be terminate

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने कांग्रेस सरकार पर हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार चुनाव के समय भी कर्मचारियों और अधिकारियों की ट्रांसफर करने में लगी हुई है।

हमीरपुर: पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने कांग्रेस सरकार पर हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार चुनाव के समय भी कर्मचारियों और अधिकारियों की ट्रांसफर करने में लगी हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के फर्जी डी.ओ. से कर्मचारियों की ट्रांसफर वाली वीरभद्र सरकार अब खुद ही टर्मिनेट होने वाली है। पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल हमीरपुर विस क्षेत्र के भरनोट गांव में महिला मंडल का उद्घाटन करने के उपरांत पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने वाले लोगों की होड़ लग गई है, जो दलित वर्ग के लोग कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए हैं। उन्हें कांग्रेस ट्रांसफर का डर दे रही है लेकिन अब तो चुनाव आचार संहिता लगने वाली है तथा कर्मचारियों को भी अब इस ट्रांसफर माफिया वाली सरकार से डरने की जरूरत नहीं है। 

5 वर्षों में गपौड़ शंख वाली सरकार साबित हुई कांग्रेस
उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार गत 5 वर्षों में मात्र गपौड़ शंख वाली सरकार साबित हुई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने मात्र घोषणाएं और शिलान्यास ही किए हैं। उन्होंने कहा कि अब चुनाव के समय मुख्यमंत्री शिमला से 32-32 शिलान्यास कर रहे हैं जिनके लिए न तो बजट है और न ही उनका कोई औचित्य है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने झूठी घोषणाओं से ही प्रदेश में गत 5 वर्षों में विकास किया है, जिसका उदाहरण लंज से एक प्राइमरी स्कूल पर लगा सीनियर सैकेंडरी स्कूल का बोर्ड और रक्कड़ सीनियर सैकेंडरी स्कूल में लगा डिग्री कालेज का बोर्ड है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का विकास मात्र कागजों तक ही सिमटा है तथा धरातल पर सब शून्य है। इस अवसर पर मंडलाध्यक्ष बलदेव धीमान, भाजपा नेता प्यारे लाल शर्मा व अंकुश दत्त शर्मा भी मौजूद रहे। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!