खूनी नहर से बरामद हुआ युवक का शव, 29 जुलाई से था लापता

Edited By Punjab Kesari, Updated: 08 Aug, 2017 08:34 PM

deadbody of youth recovered from the bloody canal  was missing from july 29

खूनी नहर के नाम से जानी जाने वाली बी.बी.एम.बी. झील से मंगलवार सुबह आई.टी.आई. के छात्र का शव बरामद हुआ है।

सुंदरनगर: खूनी नहर के नाम से जानी जाने वाली बी.बी.एम.बी. झील से मंगलवार सुबह युवक का शव बरामद हुआ है। मृतक की पहचान महादेव पंचायत के हरवाणी निवासी अश्विनी कुमार (22) पुत्र मस्त राम के रूप में हुई है। वह आई.टी.आई. करने के बाद घर पर था और नौकरी की तलाश कर रहा था। 29 जुलाई को करीब सुबह 11 बजे के बाद से वह घर से लापता हो गया था। जानकारी के मुताबिक पुलिस को झील में हैल्मेट पहने शव के तैरने की सूचना देर रात को ही मिल गई थी लेकिन सुबह ही झील से शव को निकाला जा सका।

बी.बी.एम.बी. कर्मियों की मदद से निकाला शव
सुंदरनगर पुलिस थाना प्रभारी इंस्पैक्टर गुरबचन सिंह ने कहा कि युवक की मौत कैसे हुई, इस बारे अभी तक स्थिति स्पष्ट नहीं हुई है। बी.बी.एम.बी. के रेजर वायर मंडल के अधिशासी अभियंता महेंद्र कपूर ने कहा कि सहायक अभियंता को नाव देने के आदेश किए गए थे लेकिन नाव छोटी व अंधेरे में कार्य करने में सक्षम नहीं थी जिस कारण शव को सुबह बी.बी.एम.बी. कर्मियों की मदद से झील से निकाला गया।पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!