कांग्रेस ने पूर्व सैनिकों के साथ किया सौतेला व्यवहार : ईरानी

Edited By Punjab Kesari, Updated: 03 Nov, 2017 09:46 PM

congress has taken step behave with ex servicemen  irani

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि हिमाचल देशभर में देवभूमि और वीरभूमि के नाम से जाना जाता है।

दौलतपुर चौक: केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि हिमाचल देशभर में देवभूमि और वीरभूमि के नाम से जाना जाता है। यहां के वीर सपूत देश की सरहदों पर देश की एकता और अखंडता को बरकरार रखने के लिए तैनात हैं। यही कारण है कि  इसी प्रदेश के सपूत मेजर सोमनाथ ने पहला परमवीर चक्र हासिल किया था लेकिन इसके बावजूद जो सैनिक देश की रक्षा के लिए अपना सब कुछ न्यौछावर कर देते हंै, उन्हीं सैनिकों को सम्मान देने के मामले में कांग्रेस सरकारों ने 40 वर्ष सौतेला व्यवहार किया। वह जिला ऊना के गगरेट विस क्षेत्र के अंतर्गत मवा कहोलां गांव में शुक्रवार को जनसभा को संबोधित कर रही थीं। 

देशद्रोही लोगों के साथ खड़े नजर आते हैं कांग्रेसी
उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने पूर्व सैनिकों को सम्मान देने के मामले में सौतेला व्यवहार क्यों किया, इसका जवाब हर कोई जानना चाहता है क्योंकि कांग्रेस की इस भेदभावपूर्ण नीति से पूर्व सैनिकों को दर-दर की ठोकरें खाने के लिए मजबूर होना पड़ा मगर प्रधानमंत्री मोदी ने सत्ता में आते ही इस चिरलंबित मांग को हल करके पूर्व सैनिकों को यह सम्मान प्रदान किया है, जिससे प्रदेशवासी पूरी तरह वाकिफ हैं। उन्होंने सैनिकों व पूर्व सैनिकों की सराहना करते हुए कहा कि देश के ये प्रहरी कभी भी अपनी मांगों को सार्वजनिक मंचों पर नहीं उठाते हैं। उन्होंने कांग्रेस पर बरसते हुए कहा कि आज कांग्रेसी देश के टुकड़े करने के नारे लगाने वाले देशद्रोही लोगों के साथ खड़े नजर आते हैं तो कहीं ये कांग्रेसी कश्मीर की आजादी का खुलेआम समर्थन करते हैं। 

कांग्रेसी हर जगह उड़ा रहे संविधान की धज्जियां 
उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेसी हर जगह संविधान की धज्जियां उड़ा रहे हंै। कांग्रेस की नीयत में खोट करार देते हुए स्मृति ईरानी ने आरोप लगाया कि आज कांग्रेस देश में विकास नहीं विनाश के बलबूते राजनीति करना चाहती है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने खुलकर प्रदेश सरकार को बजट उपलब्ध करवाया लेकिन इसके बावजूद वीरभद्र सरकार ने हर विकास के मामले में रोड़े अटकाए। उन्होंने कहा कि इस विकास में तभी तेजी लाई जा सकती है, जब प्रदेश में भी पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा सत्ता में आएगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!