CM वीरभद्र सिंह ने ली चुटकी, कहा-भाजपा का वश चले तो राम-सीता का भी करवा दे Divorce

Edited By Updated: 07 Dec, 2016 06:21 PM

cm virbhadra singh  bjp  blame

बिलासपुर दौरे के दूसरे दिन प्रदेश मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने बिलासपुर के झंडूता में प्रदेश सरकार द्वारा नए खोले गए एस.डी.एम. कार्यालय का उद्घाटन किया।

झंडूता: बिलासपुर दौरे के दूसरे दिन प्रदेश मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने बिलासपुर के झंडूता में प्रदेश सरकार द्वारा नए खोले गए एस.डी.एम. कार्यालय का उद्घाटन किया। उसके पश्चात जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जल्द ही तहसील कार्यालय के पास ही एस.डी.एम. कार्यालय का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने झंडूता में पुलिस थाना, गेहड़वीं के लिए आई.टी.आई. तथा बरठीं से झंडूता को जोडऩे वाले पुल को बनाने की भी घोषणा की तथा लोक निर्माण विभाग के कर्मचारियों को 15 दिन के अंदर पुल का एस्टीमेट बनाकर शिमला कार्यालय में पहुंचाने का आदेश दिया।

 मुख्यमंत्री ने कहा कि बागछाल पुल का रुका निर्माण कार्य भी शीघ्र ही दोबारा शुरू हो जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के समय में पुल बनाते वक्त पुल में कोई खामी आ गई लेकिन भाजपा सरकार ने राजनीतिक भावना से उस पुल को बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई। कांग्रेस सरकार ने इस पुल के कार्य को फिर गैमन कंपनी को ही दिया है, जिसमें 15 करोड़ रुपए का खर्च आएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा कभी राम के नाम पर बांटती है तो कभी क्षेत्र के नाम पर बांटती है। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि भाजपा का वश चले तो वह राम और सीता का भी तलाक करवा दे। 

मुख्यमंत्री ने इशारों-इशारों में चेताया कि कुछ लोग पार्टी में गुटबाजी पैदा कर रहे हैं जोकि पार्टी के लिए ठीक नहीं है। उन्होंने क्षेत्र के कांग्रेसी नेताओं को भी आगाह किया कि एकजुट रहें और जिसे भी पार्टी आगे लाए, उसके साथ चलें। इस मौके पर डा. बीरू राम किशोर, राम लाल ठाकुर, सी.पी.एस. राजेश धर्माणी, विधायक बंबर ठाकुर और ए.पी.एम.सी. अध्यक्ष विवेक कुमार सहित कई लोग मौजूद रहे। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!