बिंदल ने साधा निशाना, कहा-CM के लाडले राजकुमार सरकार में सबसे पावरफुल व्यक्ति

Edited By Punjab Kesari, Updated: 20 Aug, 2017 12:07 AM

bindal said   the most powerful person in the prince government of cm

भाजपा के राज्य प्रवक्ता एवं विधायक डा. राजीव बिंदल ने पदयात्रा के दौरान शनिवार को मुख्यमंत्री के पुत्र विक्रमादित्य सिंह पर जमकर निशाना साधा।

नाहन: भाजपा के राज्य प्रवक्ता एवं विधायक डा. राजीव बिंदल ने पदयात्रा के दौरान शनिवार को मुख्यमंत्री के पुत्र विक्रमादित्य सिंह पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के लाडले राजकुमार सरकार में सबसे पावरफुल व्यक्ति हैं। इनके पीछे कांग्रेस के छोटे-बड़े नेता तो क्या अफसरशाही भी चक्कर काटती है। जहां-जहां यह अपने लाव-लश्कर के साथ चलते हैं, वहां-वहां अफसर भी विक्रमादित्य के सामने सलाम ठोकते हैं। यह सब रजवाड़ाशाही का नमूना है। उन्होंने विक्रमादित्य को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि भ्रष्टाचार के मामलों में फंसे विक्रमादित्य ईमानदारी का राग अलाप कर भ्रष्टाचार पर निशाना साध रहे हैं। जिन्होंने स्कूटरों पर सेब ढोकर टैक्स की चोरी की, आज वह भ्रष्टाचार पर उंगली उठा रहे हैं। वीरभद्र सिंह और उनके परिवार को दूसरों पर आरोप लगाने से पहले अपने गिरेबान में झांकना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेसी नेताओं को तो बिंदल फोबिया हो गया है। 

क्षेत्र के लिए जो भी मिला उसके लिए करना पड़ा संघर्ष 
उन्होंने कहा कि पिछले 5 सालों में क्षेत्र के लिए जो भी मिला, उसके लिए संघर्ष करना पड़ा। कालेज भवन बनाने के लिए हाईकोर्ट में याचिका दायर करनी पड़ी। विकास कार्यों के मामलों में ड्रामेबाजी तो कांग्रेस ने की है, हमने तो पुलों, सड़कों व पेयजल योजनाओं के लिए धरने तथा भूख हड़ताल तक की है। क्षेत्र की जनता ने पहली बार देखा कि सियासी तौर पर विकास के लिए कैसे संघर्ष करना पड़ता है। यही वजह है कि मजबूरन कांग्रेसी नेताओं को भी विकास के नाम पर सड़क पर उतरना पड़ा। मोदी सरकार ने मैडीकल कालेज खोलने के लिए 190 करोड़ रुपए जारी किए। उन्होंने कहा कि जनता अब यह तय करेगी कि उन्हें विकास के लिए दिन-रात मैदान में रहने वाला नेता चाहिए या फिर चुनाव जीतने के बाद सोए हुए कांग्रेसी। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!