बड़ी सफलता : चिट्टे व चरस सहित 4 गिरफ्तार

Edited By Punjab Kesari, Updated: 03 Jun, 2017 12:40 AM

big success  4 arrested including heroin and hashish

कांगड़ा जिला के अंतर्गत आते 3 अलग-अलग स्थानों पर शुक्रवार को पुलिस ने 2 लोगों को चिट्टे व 2 लोगों को चरस सहित गिरफ्तार बड़ी सफलता हासिल की है।

कांगड़ा: कांगड़ा जिला के अंतर्गत आते 3 अलग-अलग स्थानों पर शुक्रवार को पुलिस ने 2 लोगों को चिट्टे व 2 लोगों को चरस सहित गिरफ्तार बड़ी सफलता हासिल की है। पहले मामले में पुलिस चौकी कंडवाल के अंतर्गत नशीले पदार्थों की तस्करी के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। जानकारी के अनुसार डी.एस.पी. नूरपुर मेघनाथ चौहान ने बताया कि पुलिस चौकी कंडवाल के प्रभारी पुष्प राज तथा नार्कोटिक्स सैल की स्पैशल टीम ने पंजाब सीमा के साथ सटेभदरोया में गुप्त सूचना के आधार पर नाका लगाया हुआ था। इस दौरान शक के आधार पर एक व्यक्ति की तलाशी ली तो उससे 5.56 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। आरोपी की पहचान सन्नी पुत्र राकेश कुमार निवासी भदरोआ के रूप में हुई है। डी.एस.पी. मेघनाथ चौहान ने बताया पुलिस काफी समय से उक्त आरोपी पर नजर रखे हुए थी। 

चाहड़ी रोड पर 4.82 ग्राम चिट्टा सहित धरा युवक 
दूसरे मामले में पुलिस थाना नगरोटा बगवां के तहत वीरवार देर रात पुलिस ने गश्त के दौरान एक युवक से 4.82 ग्राम चिट्टा बरामद किया। युवक की पहचान राजेश्वर पुत्र मस्तराम गांव काटहड़ तहसील जयसिंहपुर के रूप में की गई। जानकारी के अनुसार पुलिस ने गश्त के दौरान मध्य रात्रि को चाहड़ी रोड पर संदिग्ध अवस्था में घूम रहे उक्त युवक की शक के आधार पर तलाशी ली तो उसकी जेब से 4.82 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर मामला दर्ज कर लिया है। डी.एस.पी. कांगड़ा सुरिन्द्र शर्मा ने बताया कि आरोपी को शुक्रवार को कांगड़ा न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जमानत पर रिहा कर दिया है। 

गग्गल में चरस सहित 2 काबू
तीसरे मामले में  कांगड़ा पुलिस ने गग्गल पुलिस चौकी के तहत शुक्रवार को 10 ग्राम चरस गुप्त सूचना के आधार पर बरामद की है। गग्गल पुलिस चौकी प्रभारी कुलदीप सिंह ने 2 आरोपी जीवन कुमार पुत्र पूर्ण चंद निवासी रिहालपुरा और सुधीर कुमार पुत्र बंसी लाल निवासी इच्छी को मादक पदार्थ अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर लिया है। डी.एस.पी. कांगड़ा सुरेंद्र शर्मा ने मामले की पुष्टि की है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!