हिमाचल ने हासिल की एक और उपलब्धि, कृषि क्षेत्र में कमाया नाम

Edited By Updated: 26 Apr, 2017 12:09 AM

another achievement achieved by himachal  earned name in agriculture sector

हिमाचल को केंद्र से एक और सम्मान मिला है। अबकी बार राज्य को कृषि क्षेत्र में ई-नेम सम्मान से नवाजा गया है।

शिमला: हिमाचल को केंद्र से एक और सम्मान मिला है। अबकी बार राज्य को कृषि क्षेत्र में ई-नेम सम्मान से नवाजा गया है। इसे केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय ने दिया है। इस सिलसिले में नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश कृषि विपणन बोर्ड के अध्यक्ष डा. सुभाष मंगलेट व बोर्ड के प्रबंध निदेशक डा. एच.एस. बवेजा को विज्ञान भवन में सम्मानित किया गया। मंगलेट राष्ट्रीय कृषि विपणन परिषद के अध्यक्ष एवं चौपाल के पूर्व विधायक हैं जबकि बवेजा बागवानी निदेशक भी हैं। हिमाचल प्रदेश को ई-राष्ट्रीय कृषि बाजार व ई-नेम कार्यक्रम को विभिन्न मंडियों में सफलतापूर्वक आरंभ करने के लिए सम्मान मिला है। 

मुख्यमंत्री और उनके कर्मठ नेताओं को दिया श्रेय
केंद्रीय कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह ने डा. सुभाष मंगलेट एवं डा. एच.एस. बवेजा को सम्मानित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने 14 अप्रैल, 2016 को आरंभ की गई ई-नैम योजना का बेहतर संचालन किया है। इसका श्रेय मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और उनके कर्मठ अधिकारियों को जाता है। देश में सोलन सब्जी मंडी ऐसी पहली सब्जी मंडी है जिसे इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। जुलाई महीने तक प्रदेश की सभी सब्जी मंडियों को ऑनलाइन पोर्टल से जोड़ दिया जाएगा। उधर, मंगलेट और बवेजा ने इस सम्मान का श्रेय मुख्यमंत्री को दिया।  

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!