800 करोड़ के नुक्सान की भरपाई को केंद्र सरकार से मिले 152 करोड़

Edited By Updated: 24 Mar, 2017 11:00 PM

152 crores from the central government to compensate the loss of 800 crores

हिमाचल प्रदेश को बरसात से हुए 800 करोड़ रुपए के नुक्सान की भरपाई करने के एवज केंद्र सरकार से 152 करोड़ रुपए मंजूर हुई है।

शिमला: हिमाचल प्रदेश को बरसात से हुए 800 करोड़ रुपए के नुक्सान की भरपाई करने के एवज केंद्र सरकार से 152 करोड़ रुपए मंजूर हुई है। यह राशि केंद्रीय टीम की तरफ से राज्य का दौरा करने के बाद आपदा प्रबंधन के लिए स्वीकृत हुई है। राज्य में इस बीते साल हुई बरसात में करीब 40 लोगों ने अपनी जान गंवाई थी जबकि सरकारी और निजी संपत्ति को भारी नुक्सान पहुंचा था। जानकारी के अनुसार इस बारे दिल्ली में आयोजित बैठक में 10 राज्यों के लिए 5,021 करोड़ रुपए स्वीकृत करने का फैसला हुआ है। इसमें हिमाचल प्रदेश के अलावा आंध्र प्रदेश, असम, बिहार, कर्नाटक, मणिपुर, राजस्थान, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश और तेलंगाना शामिल है। उल्लेखनीय है कि वर्ष, 2016 में बरसात के कारण करीब 800 करोड़ रुपए से अधिक की चल-अचल संपत्ति को नुक्सान पहुंचा। 

हिमाचल प्रदेश से भेदभाव कर रहा केंद्र : राणा
हिमाचल प्रदेश आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष राजेंद्र राणा ने केंद्र सरकार की तरफ से स्वीकृत 152 करोड़ रुपए की राशि को नाकाफी बताया। उन्होंने केंद्र सरकार पर हिमाचल प्रदेश के साथ भेदभाव करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि राज्य को बरसात से 800 करोड़ रुपए से अधिक का नुक्सान हुआ, ऐसे में हिमाचल प्रदेश को 500 करोड़ रुपए तक मदद उपलब्ध करवाई जानी चाहिए थी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!