Edited By Updated: 29 Apr, 2016 08:00 PM
पुलिस थाना भराड़ी में एक महिला ने अपने पति पर मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताडि़त करने तथा दहेज उत्पीडऩ का आरोप लगाया है।
घुमारवीं : पुलिस थाना भराड़ी में एक महिला ने अपने पति पर मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताडि़त करने तथा दहेज उत्पीडऩ का आरोप लगाया है। विवाहिता नीलम कुमारी ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उसकी शादी 16 वर्ष पूर्व भराड़ी निवासी विनोद कुमार के साथ हुई थी। उनके 2 बच्चे बेटा व बेटी हैं। महिला का आरोप है कि शादी के 1 वर्ष बाद ही उसका पति उसे तंग करने लग पड़ा। उसका आरोप है कि उसका पति उसके साथ मारपीट व दहेज के लिए प्रताडि़त करने लगा।
आज तक सब कुछ सहती रही लेकिन अब वह इतनी तंग हो चुकी है कि उसे पुलिस थाना में रिपोर्ट दर्ज करवानी पड़ी। डीएसपी घुमारवीं अंजनि जसवाल ने बताया कि पुलिस ने मामले के आरोपी विनोद कुमार के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 498ए 504 व 506 के तहत आपराधिक मामला दर्ज करके मामले की छानबीन शुरू कर दी है।