Edited By Updated: 20 Apr, 2016 04:09 PM

राज्य सरकार ने राजधानी शिमला को भी स्मार्ट सिटी की सूची में शामिल कराने के लिए कदमताल शुरू कर दी है।
शिमला: राज्य सरकार ने राजधानी शिमला को भी स्मार्ट सिटी की सूची में शामिल कराने के लिए कदमताल शुरू कर दी है। शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा ने कदम आगे बढ़ते हुए केंद्रीय शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडू को एक पत्र लिखकर आग्रह किया है कि धर्मशाला के बाद शिमला को भी स्मार्ट सिटी की सूची में शामिल करने पर विचार किया जाए। शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा ने मंगलवार को सचिवालय में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में यह बात कही।
उन्होंने बताया कि कांग्रेस सरकार धर्मशाला के साथ ही शिमला को भी सूची में शामिल कराने के लिए गंभीर है। इसके लिए केंद्रीय मंत्री को पत्र लिखा गया है। वह स्वयं दिल्ली जाकर केंद्रीय मंत्री से मिलेंगे और राज्य सरकार की उक्त मांग पर गंभीरता से विचार करने का अनुरोध करेंगे। सुधीर ने कहा कि धर्मशाला के साथ ही यदि शिमला भी स्मार्ट सिटी की सूची में शामिल किया जाता है तो यह पहाड़ी राज्य हिमाचल के एक लिए गौरव की बात होगी।