जब एक शख्स की गाड़ी के नीचे घुसा तेंदुआ तो लोगों के छूटे पसीने, देखें हैरान करती तस्वीरें

Edited By Updated: 17 Feb, 2016 04:31 PM

leopard forest department car

हिमाचल प्रदेश में तेंदुए का खौफ बना हुआ है। यहां स्थिति ऐसी हैं कि शाम के समय लोग घरों से बाहर निकलने में भी गुरेज कर रहे हैं। यहां के लोग दहशत के साए में हैं।

शिमला: हिमाचल प्रदेश में तेंदुए का खौफ बना हुआ है। यहां स्थिति ऐसी हैं कि शाम के समय लोग घरों से बाहर निकलने में भी गुरेज कर रहे हैं। यहां के लोग दहशत के साए में हैं। आपको बता दें कि मंगलवार सुबह 9 बजकर 3 मिनट पर शिमला के नवबहार में तेंदुआ एक शख्स के घर के आंगन में खड़ी गाड़ी के नीचे घुस गया। इसे करीब 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला जा सका।


जानकारी के मुताबिक ये घटना उस समय हुई जब नवबहार में रहने वाले डॉ. आरके पटियाल सुबह अपने बच्चे को छोड़ने के लिए आईजीएमसी जा रहे थे। जैसे ही उन्होंने बेटे को गाड़ी में बिठाया, तो उनकी नजर गाड़ी के पीछे पड़ी। उन्होंने देखा कि गाड़ी के नीचे तेंदुए का शावक गुर्रा है। जैसे ही डॉ. पटियाल ने तेंदुए की आवाज सुनी तो वह उसी समय अपने बेटे को लेकर अंदर की तरफ दौड़े। तेंदुए के शावक की खबर मिलते ही पूरी कॉलोनी में अफरातफरी मच गई। कई लोग घरों की खिड़कियां और दरवाजे बंद कर अंदर चले गए। 


इसी दौरान किसी ने वन्य प्राणी विंग को फोन पर सूचना दी। लेकिन करीब 3 घंटे तक शावक इधर से उधर घूमता रहा। बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची लेकिन तेंदुए को पकड़ने में इनके भी पसीने छूट गए। टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद शावक को बेहोश कर उसे पिंजरे में कैद किया और उसे अपने साथ दोपहर 12 बजे चिड़ियाघर टूटीकंडी ले गए। हालांकि इस दौरान वहां शावक को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ लग गई। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!