22,222 फुट की ऊंचाई वाली इस चोटी को फतह करने रवाना होगा दल

Edited By Updated: 29 Aug, 2016 09:42 AM

leo pargil peak indo tibetan police force virbhadra singh

हिमाचल के जिला किन्नौर में स्थित लिओ पार्गिल चोटी (ऊंचाई 22,222 फुट) के लिए भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल का...

शिमला: हिमाचल के जिला किन्नौर में स्थित लिओ पार्गिल चोटी (ऊंचाई 22,222 फुट) के लिए भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल का एक 38 सदस्यीय दल 29 अगस्त को प्रस्थान करेगा। इसी कड़ी में भा.ति.सी. पुलिस बल के क्षेत्रीय मुख्यालय तारादेवी में फंट्रियर स्तरीय पर्वतारोहण अभियान का फ्लैग ऑफ समारोह आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह तथा महानिरीक्षक उत्तरी फंट्रियर भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल पी.एम.जी. एच.एस. गौराया द्वारा अभियान दल को फ्लैग ऑफ किया जाएगा। भा.ति.सी. पुलिस बल क्षेत्रीय मुख्यालय तारादेवी के उपमहानिरीक्षक अखिलेश सिंह रावत ने जारी बयान में उक्त जानकारी दी है। 


उन्होंने कहा है कि इस पर्वतारोहण अभियान का उद्देश्य बल के जवानों में कठिन परिस्थितियों में जवाबदेही एवं पहल के साथ सामना करने के साथ-साथ उनमें नेतृत्व, बंधुत्व, अनुशासन, अनुकूलन एवं आत्मविश्वास की भावना का विकास करना है। उन्होंने कहा है कि पूर्व में भा.ति.सी. पुलिस बल ने हिमाचल पर्वत की माऊंट एवरैस्ट, कंचन जंगा, नंदा देवी, पंचाचूली एवं धौलागिरी जैसी कठिन पर्वत चोटियों पर आरोहण करने में सफलता हासिल की है। इसका नेतृत्व द्वितीय कमान 43वीं वाहिनी सिद्धार्थ करेंगे। उन्होंने कहा है कि इस अभियान में 38 सदस्य होंगे और इस अभियान को पूर्ण होने में लगभग 40 दिन का समय लगेगा। 


उपमहानिरीक्षक अखिलेश सिंह रावत के अनुसार भा.ति.सी. पुलिस बल द्वारा सीमावर्ती व नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में बॉर्डर एरिया डिवैल्पमैंट प्रोग्राम और सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत चिकित्सा कैंप, व्यावसायिक प्रशिक्षण, जरूरतमंद ग्रामीणों को दैनिक उपयोगी वस्तुओं का वितरण व छात्रों के लिए शैक्षिक भ्रमण जैसी कल्याणकारी गतिविधियां संचालित की जा रही हैं जिनका स्थानीय लोगों को भरपूर लाभ मिल रहा है। भा.ति.सी. पुलिस बल 24 अक्तूबर, 1962 को भारत-तिब्बत सीमा की रखवाली हेतु स्थापित किया गया था। उस समय मात्र 4 वाहिनियों से शुरूआत हुई थी जबकि आज बल के 5 फ्रंटियर, 15 सैक्टर और 56 वाहिनियां देश के विभिन्न क्षेत्रों में अपनी ड्यूटी बखूबी निभा रही हैं। पहले केवल नॉर्दन बॉर्डर में तैनात बल की आज भारतवर्ष में तैनाती है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!