प्रियंका गांधी के घर में लगाई गई अंग्रेजों के जमाने की ये खास चीज (देखें तस्वारें)

Edited By Updated: 23 Aug, 2015 05:14 PM

article

कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और उनकी बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा ने शिमला पहुंच कर घर का जायजा लिया। प्रियंका का यह भवन वास्तुकला का अनूठा नमूना होगा।

शिमला: कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और उनकी बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा ने शिमला पहुंच कर घर का जायजा लिया। प्रियंका का यह भवन वास्तुकला का अनूठा नमूना होगा। इसे भूकंपरोधी बनाया गया है। दो मंजिल और एक ऐटिक से युक्त इस भवन में अंग्रेजों के बनाए पुराने भवनों की तर्ज पर चिमनियां भी लगाई गई हैं। वहीं मकान में जल्द ही छत्त पर काली स्लेट लगाने का काम शुरू होने वाला है।


ये स्लेट मंडी से मंगवाए गए हैं। बताया जा रहा है कि सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी दोनों मकान की छत्त पर गईं और वास्तुकारों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।इस मौके पर उनके साथ शिमला जिला ग्रामीण कांग्रेस के अध्यक्ष केहर सिंह खाची भी मौजूद रहे। इसके बाद सोनिया और प्रियंका होटल वाइल्ड फ्लावर हाल चली गईं। वहीं रविवार को भी दोनों निर्माणाधीन भवन का दोबारा निरीक्षण करेंगी। वे आसपास के क्षेत्रों का दौरा भी कर सकती हैं। 


गौरतलब है कि सोनिया गांधी कुछ महीने पहले भी निर्माणाधीन मकान के निरीक्षण के लिए आ चुकी हैं। उन्होंने उस समय भी वास्तुकारों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए थे प्रियंका का यह भवन वास्तुकला का अनूठा नमूना होगा। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!