‘स्वर्ण जयंती नारी संबल योजना’, 65 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को मिलेगी पेंशन,महिलाएं खुश

Edited By Rahul Rana, Updated: 05 Apr, 2021 08:14 PM

आने वाली 15 अप्रैल को हिमाचल प्रदेश अपने पूर्ण राज्यत्व के 50 वर्ष पूर्ण कर लेगा । इसी कारण प्रदेश सरकार ने इस वर्ष को पूर्ण राज्यत्व स्वर्ण जयंति वर्ष के रूप में मनाने का निर्णय लिया है । स्वर्ण जयंति वर्ष के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर...

आने वाली 15 अप्रैल को हिमाचल प्रदेश अपने पूर्ण राज्यत्व के 50 वर्ष पूर्ण कर लेगा । इसी कारण प्रदेश सरकार ने इस वर्ष को पूर्ण राज्यत्व स्वर्ण जयंति वर्ष के रूप में मनाने का निर्णय लिया है । स्वर्ण जयंति वर्ष के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने इस बार के बजट में ”स्वर्ण जयंति नारी संबल योजना“ शुरू करने की घोषणा की है । जिसके तहत 65 से 69 वर्ष तक की आयु की सभी पात्र वरिष्ठ महिलाओं को बिना आय सीमा के भी 1,000 रुपए महीना सामाजिक सुरक्षा पेंशन प्रदान की जाएगी । प्रदेश सरकार के इस निर्णय से लगभग 60,000 महिलाओं को इसका लाभ होगा। योजना पर लगभग 55 करोड़ रुपए खर्च होंगे । योजना को जल्द से जल्द लागू करने के लिए प्रदेश सरकार की ओर से शीघ्र ही दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे । सरकार के इस निर्णय से ऊना की 65 साल से अधिक आयु की महिलाएं गदगद हैं।  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!